; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

जीएस बेदी बने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष

ब्यूरो/अमर उजाला,  कांगड़ा के जीएस बेदी को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। रविवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक के प्रदेश स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव ऊना मुख्यालय स्थित निजी पैलेस में हुए। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश भर से 400 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।
आल इंडिया फेडरेशन से अशोक चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी शिव प्रसाद की देखरेख में हुई। सर्वसहमति से कांगड़ा से जीएस बेदी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मंडी के कपिल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव पद के लिए हमीरपुर से रणजीत गुलेरिया को चुना। मुख्य सलाहकार लाहौल से दोरजे, कोषाध्यक्ष किशनपाल को बनाया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीएस बेदी ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे तथा अध्यापकों को पेश आ रही समस्याओं को हर उचित मंच पर उठाने का प्रयास करेंगे। बेदी ने अपने चुनाव के लिए प्रदेश भर के प्राइमरी टीचर्स का आभार जताया। प्राथमिक शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं और लंबे समय से लंबित चल रही मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।

इससे शिक्षक हितों को सुरक्षित किया जा सके। इसके लिए वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक शिक्षकों की समस्याओं को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रोमोशन सहित 4-9-14 के मुद्दे प्रमुखता से उठाया जाएगा।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news