; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

कंप्यूटर शिक्षकों के लिए बनेगी नीति

राज्य ब्यूरो, शिमला : कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती कमीशन से करने की बजाय अब सरकार मौजूदा कंप्यूटर शिक्षकों को ही नौकरी देने का मन बना चुकी है। इसी भरोसे 109 दिन बाद कंप्यूटर शिक्षक जल्द स्कूल लौटेंगे। इनको इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया कंपनी के माध्यम से 2001 में स्कूलों में तैनात किया गया था।
कंपनी के साथ करार समाप्त होने के बाद कंप्यूटर शिक्षक नीति बनाने के समर्थन में हड़ताल पर चले गए थे। इनको प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है।
प्रदेश सरकार अब कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशक को आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही इस मामले को प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में रखेगी। सितंबर में उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से पीजीटी इनफोर्मेटिक प्रेक्टिसिस (आइपी) के पद के आवेदन मांगे थे। अब प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग को भी पत्र जारी कर पीजीटी (आइपी) के पदों को भरने के आदेश वापस ले लिए हैं। लोक सेवा आयोग ने भी इस पद की भर्ती के आदेश मिलने की पुष्टि कर दी है। 109 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल कर बैठे 1153 कंप्यूटर शिक्षक प्रदेश सरकार द्वारा नीति तैयार करने के आदेश जारी होने के बाद स्कूलों में लौट आएंगे।

नीति बनाने की मांग को लेकर कंप्यूटर शिक्षक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य की अगुवाई मुख्यमंत्री से दोबारा मिले थे। कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, महासचिव अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष भीष्मा, अजीत कटोच, प्रेस सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि सभी को उम्मीद है प्रदेश सरकार 30 अक्टूबर से पहले यह आदेश जारी कर देगी। कुछ लिखित आदेश मिलने के बाद भी हड़ताल समाप्त करेंगे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news