; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

विरोध के बाद भी कंप्यूटर कंपनी को एक्सटेंशन

कंप्यूटरशिक्षकों के विरोध के बावजूद राज्य सरकार ने स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने का कार्य कर रही कंपनी को एक साल की एक्सटेंशन दे दी है। शिक्षकों ने राज्य सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध किया है। कंप्यूटर टीचर एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि एक माह से चल रहे क्रमिक अनशन को जारी रखा जाएगा। एक्सटेंशन मिलने के बाद स्कूलों में कोई भी टीचर अपनी सेवाएं नहीं देंगे। शिक्षक सरकार से कंपनी को एक्सटेंशन देने के बजा/ स्थायी पॉलिसी बनाने की मांग कर रहे हैं। 3 अगस्त को शिमला में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली राज्य सचिवालय के बाहर आयोजित होगी। कंप्यूटर शिक्षकों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनके लिए स्थाई पॉलिसी नहीं बना देगी।

4 जुलाई से 1458 शिक्षक आंदोलन पर है। स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पूरी तरह ठप है। शिक्षकों का तर्क है कि सरकार बार बार एक ही कंपनी को एक्सटेंशन दे रही है। कंपनी को एक्सटेंशन के बजाय स्थायी पॉलिसी बनाई जानी चािहए। कंप्यूटर टीचरों का तर्क है कि कंपनी तो समय पर वेतन की अदायगी कर रही है और ही उनका प्रोविडेंट फंड प्रॉपर तरीके से जमा करवाया जा रहा है। टीचरों को ये तक पता नहीं होता कि उनके अकाउंट में किस महीने की सैलरी कब आएगी। शिक्षा विभाग को इन सारे तथ्यों से अवगत करवाया गया है।

राज्य सरकार ने वर्ष 2013 में सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए टेंडर निकाले थे। 29 अप्रैल 2013 को निजी कंपनी को इसके लिए चयनित कर एक साल के लिए कार्य दिया गया। पिछले दो सालों से सरकार लगातार इस कंपनी को लगातार एक्सटेंशन देती रही है। एक्सटेंशन का विरोध कर स्थायी पॉलिसी बनाने की मांग कर रहे हैं।

यह बैठे अनशन पर

रविवारको क्रमिक अनशन पर कांगड़ा जिला के टीचर बैठे। इनमें दरबारी लाल, अशोक कुमार और कपिल देव क्रमिक अनशन में शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि स्थायी पॉलिसी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं की जाती िशक्षक अांदोलन में डटे रहेंगे।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news