; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

परीक्षाओं में नकल रोकने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर: डॉ सोनी

प्रदेश के निजी स्कूलों को पॉलिसी के तहत मान्यता मिलेगी। पहले निजी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच होगी। जिसमें विद्यार्थियों के क्लास रूम, शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल मैदान, भवन आदि मुख्य हैं।
यह बात हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कार्यभार संभालने के बाद कही। 
उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड में स्टाफ की कमी का अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद इस मामले में प्रदेश सरकार से बात की जाएगी। नकल पर रोक लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद शिक्षक रहे हैं। वह नकल रोकने का जिम्मा शिक्षकों पर छोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा, मूल्यांकन और पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में सुधार के लिए जरूरत के अनुसार नई पहल भी की जाएगी। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम को भारतीय दृष्टिकोण से कैसे बनाया जा सकता है, इस पर काम किया जाएगा। आगामी परीक्षा के संचालन के लिए बोर्ड ने व्यवस्था की है, उसी के अनुुसार परीक्षाएं ली जाएंगी।

UPTET news