; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

हिमाचल: पिछले 7 सालों से क्यों बंद है शारीरिक शिक्षकों की भर्ती बताएं सरकार: संदीप घई

 बेरोजगार शारीरिक शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष संदीप घई ने सरकार से पूछा कि पिछले 7 सालों से शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद नहीं भरा जा रहा है। इसका कारण बताएं r&p रूल्स सरकार द्वारा बनाए गए फिर क्यों बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को कोर्ट का मुंह देखना पड़ रहा है।

सरकार स्पष्ट रूप से जानती है कि जो विद्यार्थी r&p रूल्स में नहीं आते उनको भर्ती नहीं किया जा सकता। संदीप घई ने कहा कि बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को लग रहा है कि उनको जानबूझकर गुमराह किया जा रहा है और 7 सालों से जो भी हिमाचल प्रदेश में सरकार रही है वह बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का शोषण कर रही है।

हम मंत्रियों विधायकों और मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से बार-बार गुहार लगा चुके हैं कि हमारी आयु 45 क्रॉस कर चुकी है और कईयों की होने वाली है अगर टाइम से 870 पदों की भर्ती हो जाती तो कई परिवार बेकार होने से बच जाते। मगर जिसका मरता है दर्द उसी को होता है।

UPTET news