; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

कर्मचारियों को तोहफा: अनुबंध कर्मी हुए रेगुलर, बिजली कर्मियों का बढ़ा वेतन

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सरकार ने अनुबंध कर्मियों के बाद अब 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके दिहाड़ीदार व कंटीजैंट कर्मियों को भी नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इनका कार्यकाल 8 साल से घटाकर 7 साल कर दिया है। इससे सरकारी विभागों में सैंकड़ों दिहाड़ीदार नियमित हो सकेंगे।
इसके अलावा शुक्रवार को कार्मिक विभाग की तरफ से 5 साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को भी नियमित किए जाने की अधिसूचना जारी हो गई।

इससे प्रदेश में लगभग 6 हजार अनुबंध कर्मी नियमित हो सकेंगे।अब प्रदेश के विभिन्न विभागों में 31 मार्च, 2016 में 5 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा लाभ शिक्षा विभाग में कार्यरत लगभग 2500 शिक्षकों को मिलेगा। इस दौरान कर्मचारियों को डेट ऑफ ज्वाइनिंग से नियमित किया जाएगा यानी एक अप्रैल से कर्मचारी नियमित नहीं होंगे। उन्हें नियमिती के आदेशों के बाद औपचारिकता पूरी करने के उपरांत डेट ऑफ ज्वाइनिंग से नियमित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंशकालिक कर्मियों को दिहाड़ीदार बनाने का निर्णय भी लिया गया है।

निर्णय के अनुसार सभी अनुबंध कर्मियों जिन्होंने 31 मार्च, 2016 को अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, को नियमित किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि जो अनुबंध कर्मचारी 30 सितम्बर, 2016 तक 5 साल का सेवाकाल पूरा कर लेंगे, उन्हें भी इस तिथि से नियमित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अनुबंध कर्मियों के नियमितीकरण की अवधि को भी 6 साल से घटाकर 5 साल किया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि दिहाड़ीदार व कंटीजैंट कर्मियों जिन्होंने 7 साल का निरन्तर सेवाकाल, जनजातीय क्षेत्रों के लिए निर्दिष्ट किए गए को छोड़कर, कैलेंडर वर्ष में कम से कम 240 दिन 31 मार्च, 2016 को पूरे कर लिए हैं, वे भी नियमित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी दिहाड़ीदार कंटीजैंट कर्मी जिनका 7 साल का नियमित सेवाकाल 30 सितम्बर, 2016 तक पूरा होगा, वे भी 30 सितम्बर, 2016 को नियमित होंगे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news