; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

कंप्यूटर शिक्षकों को डीवाईएफआइ का समर्थन

जागरण संवाददाता, शिमला : भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआइ ने प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षकों के आदोलन का समर्थन किया है तथा उनकी मांगों को जायज करार दिया है। डीवाईएफआइ का मानना है कि प्रदेश की काग्रेस सरकार का रवैया शिक्षा विरोधी है। आज स्कूलों में सत्र शुरू हुए पांच महीने हो चुके हैं।
कंप्यूटर शिक्षकों के हड़ताल पर होने के कारण हजारों छात्रों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है।
केंद्रीय कमेटी के सदस्य बलवीर पराशर ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक कई वषरें से विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन न तो इनकी सेवाओं को नियमित किया जा रहा है व न ही इन्हें ठीक से वेतन दिया जा रहा है। कंपनी के तहत आउटसोर्स आधार पर रखे गए शिक्षकों का आर्थिक व मानसिक तौर पर शोषण किया जा रहा है। प्रदेश की सत्ता में रही दोनों सरकारें भाजपा व काग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही आज यह स्थिति पैदा हुई है कि अध्यापकों को मागों को मनवाने के लिए हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
---------------------
मांगों का तुरंत हो समाधान

डीवाईएफआइ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व भाजपा की सरकारों की ओर से लागू की जा रही आर्थिक नीतियों के कारण आज यह स्थिति पैदा हुई है। इन दोनों पार्टियों का आम जनता के मुद्दों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। दोनों पार्टिया चुनाव के दौरान लोक लुभावने वादे कर जनता को गुमराह करती हैं तथा सत्ता में आने के बाद जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिला विरोधी नीतियों को लागू करती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कंप्यूटर शिक्षकों की मागों का तुरंत समाधान किया जाए।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news