शिक्षा विभाग प्रदेश के 132 ग्रेड-2 कर्मचारियों की पदोन्नति देकर अधीक्षक
ग्रेड-1 बनाने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी कर्मचारियों की सूची भी जारी
कर दी है। सूची में प्रदेश के 100 पद सामान्य कोटे के हैं।
22 पद एससी और 10 पद एसटी कोटे के शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक
डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी पदोन्नति कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि
20 दिन के भीतर सभी प्रमाण-पत्र और दस्तावेज शिक्षा विभाग के पास जमा
करवाएं।
सूत्रों के अनुसार इन सभी पदोन्नत कर्मचारियों की तैनाती लोक सभा के चुनाव के बाद ही मिलेगी। शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि ऊना के पात्र कर्मचारियों को सूचित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार इन सभी पदोन्नत कर्मचारियों की तैनाती लोक सभा के चुनाव के बाद ही मिलेगी। शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि ऊना के पात्र कर्मचारियों को सूचित कर दिया है।