हिमाचल प्रदेश में चार हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एनटीटी की भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू कर दी जाएगी। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंडी में पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय बजट को सराहनीय बताया। इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग के लोगों के लिए कई सौगातें लेकर आया है। प्रदेश को इस बजट में छह हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।