; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

एचपीयू में शुरू होगी शिक्षक भर्ती, सिलेक्शन कमेटी की बैठक 18 को

शिमला। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में फिर से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। 18 सितंबर काे एचपीयू में सलेक्शन बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में भर्ती करवाने का शेड्यूल जारी होगा। बताया जा रहा है कि 21 सितंबर से भर्ती शुरू हो जाएगी। प्रशासन की ओर से 200 पदों पर भर्ती की जानी है। सूत्रों का कहना है कि सभी पदों पर अक्टूबर माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करवा दी जाएगी। हाल ही में विवि की ओर से 11 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की गई थी। इसके लिफाफे अभी तक नहीं खुले हैं। लिफाफे खुलने का मामला राज्यपाल के पास लंबित पड़ा हुआ है। इस कारण भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल उठने लगे हैं। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी का कहना है कि भर्ती को लेकर सलेक्शन बोर्ड की बैठक होगी। उसके बाद भर्ती की तिथि को तय किया जाएगा।

UPTET news