HPTET November Result 2021 : आज HPTET के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे आधिकारिक साइट hpbose.org के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, HPBOSE ने टीईटी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे आधिकारिक साइट hpbose.org के माध्यम से चेक कर सकते हैं। ये परीक्षा 13, 14, 21 और 28 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। आज 6 जनवरी 2022 को इसके नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 5 दिसंबर, 2021 को जारी की गई थी। उत्तर को लेकर किसी भी शिकायत के लिए अंतिम तिथि 9 दिसंबर, 2021 तक थी। आज परिणाम टीजीटी (कला), टीजीटी (मेडिकल), टीजीटी (गैर-चिकित्सा) के लिए घोषित किया गया है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए steps के माध्यम से अपने रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं:
1. HPBOSE की आधिकारिक साइट hpbose.org पर जाएं।
2. होम पेज पर HPTET November Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
6. इस रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
HPTET 2021 के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स
HPTET 2021 परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक के हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौकरी योग्य होंगे. अनरिजर्व्ड केटेगरी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 60% और एससी/ओबीसी/पीएच/एसटी के लिए 55% आवश्यक हैं।
दो पाली में हुई थी परीक्षा
बता दें कि ये परीक्षा मनाली, कांगड़ा, कुल्लू, बिलासपुर, धर्मशाला, काजा, तिसा और उदयपुर जैसे विभिन्न स्थानों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस साल हिमाचल प्रदेश के TET परीक्षा के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। ये परीक्षा पिछले वर्ष नवंबर में पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे – शाम 04:30 बजे आयोजित की गई थी।