; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी रही

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की हड़ताल शनिवार को 29वें दिन भी जारी रही। ऐसे में प्रदेश के सभी स्कूलों में कंप्यूटर विषय की पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो गई है। इसका खामियाजा छात्राें को भुगतना पड़ रहा है।
कंप्यूटर शिक्षक संघ के महासचिव अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया है कि एक ओर तो प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में गुणवत्ता युक्त आधुनिक शिक्षा की बात की जा रही है, दूसरी ओर प्रदेश के सभी कंप्यूटर शिक्षक 29 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हंै, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है। कंप्यूटर शिक्षक पिछले 29 दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

सरकारकर रही शोषण

संघने आरोप लगाया है कि कंप्यूटर शिक्षक विषय का परिणाम हर वर्ष 95 प्रतिशत से अधिक रहता है। कंप्यूटर शिक्षक पूरी मेहनत और लग्न के साथ काम रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार की ओर से कंप्यूटर शिक्षक की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके कारण कंप्यूटर शिक्षकों का शोषण हो रहा है।

संघ ने शिक्षा विभाग सरकार को चेतावनी दी है कि, अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ आंदोलन को उग्र करेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बहरहाल कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल बीते एक महीने से जारी है। इसके चलते प्रदेश भर के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news