; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षा विभाग का बनेगा विजन डॉक्यूमेंट-2030

शिक्षा विभाग अपना विजन डॉक्यूमेंट बनाएगा। नीति आयोग के सुझावों के बाद राज्य सरकार ने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है। सरकार ने इसके लिए कमेटी का गठन किया है। प्रधान सचिव शिक्षा इस कमेटी के अध्यक्ष हैं। शिक्षा निदेशक के अलावा अन्य अधिकारियों को इसका सदस्य बनाया गया है।
विजन डॉक्यूमेंट में शिक्षा विभाग अपनी भविष्य की योजनाओं को शामिल करेगा। ये डॉक्यूमेंट वर्ष 2030 तक का बनाया जाएगा। नीति आयोग की बैठक में हिमाचल को गाइडलाइन जारी की है। दो चरण का होगा। पांच साल तक की प्लानिंग होगी और 2030 तक का विजन है। यानि जो टारगेट सैट किए जाएंगे, उन्हें 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नीति आयोग ने देश के सभी राज्यों को विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने को कहा है। विजन डॉक्यूमेंट हर क्षेत्र का अलग अलग बनेगा।

इन पर रहेगा फोक्स

विजनडॉक्यूमेंट में शिक्षा विभाग मुख्यत: तीन चीजों पर फोकस कर रहा है। इसमें गुणात्मक शिक्षा, एनरोलमेंट बढ़ाना अौर इंफ्रास्ट्रक्चर। यानि जो बच्चे सरकारी स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे हैं उन्हें अच्छी शिक्षा मिले। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल और कॉलेज का अच्छा भवन हो, लाइब्रेरी, लेबोरेटरी की सुविधा जैसी चीजों पर फोकस किया जा रहा है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news