संवाद सूत्र, शाहपुर : एचपी स्टेट आइटीआइ एनजीओ नॉन इंजीनियरिंग
टेक्निकल इंप्लाइज एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग में
वर्ग अनुदेशकों के पदों के लिए नए भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाने के लिए
प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
यहा जारी बयान में एसोसिएशन के प्रधान पान चंद वर्मा, महासचिव अजय ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमलेश गुप्ता व ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि इन नियमों को बनाकर 30 वर्षो से वर्ग अनुदेशकों के साथ हो रहा अन्याय अब समाप्त हो गया है। वीरवार को ये नियम हिमाचल प्रदेश के राजपत्र में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का यह फैसला प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग में नॉन इंजीनियरिंग वर्ग के वर्तमान में कार्यरत करीब 200 अनुदेशकों की बड़ी जीत है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे अनुदेशकों को प्रदेश सरकार ने यह बड़ा तोहफा प्रदान किया है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों का भी आभार जताया है।
By
Jagran