नई दिल्ली (जेएनएन)। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज केंद्र सरकार की ‘विद्यांजलि’ योजना की शुरुआत की। योजना का उद्धाटन करते हुए मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि ‘इस योजना से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पता चलेगा कि वे अकेले नहीं बल्कि टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
असिस्टेंट प्रोफेसर्स के भरे जाएंगे 490 पद
शिमला|
कॉलेजोंमें शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लोक सेवा आयोग के
माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के 490 पदाें को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन
मांगे हैं।
स्कूलों में तैनात 40 अनुबंध पीजीटी को किया रेग्युलर
शिमला|
राज्यसरकार ने प्रदेश के स्कूलों में तैनात 40 पीजीटी शिक्षकों को
नियमितिकरण का तोहफा दिया है। बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध
में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 31 मार्च तक पांच साल अनुबंध का कार्यकाल
पूरा कर चुके इन शिक्षकों को नियमित किया गया है।
नौकरियां ही नौकरियां, 941 टीजीटी, 103 क्लर्क के पद
हिमाचल प्रदेश में 941 टीजीटी और 103 क्लर्क भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग में टीजीटी के 404 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जबकि 380 पद बैचवाइज भरे जाएंगे।
शिक्षकों का दूसरे खंडों में तबादला उचित नहीं
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : प्राथमिक अध्यापकों की युक्तीकरण प्रक्रिया
पर द्रंग प्रथम के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतुल लखनपाल ने प्रदेश
सरकार व प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति कड़ा रोष प्रकट किया
है।
100 में से 27 अंक वाले को बना दिया टॉपर
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली को
एक उम्मीदवार ने आरटीआइ के तहत सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
इलेक्ट्रॉनिक क यूनिकेशन इजीनियरिग में असिस्टेट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवार
कमल सिंह ने कहा कि अनोखी प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है।
बच्चे की पढ़ाई के लिए भी फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी, चुनिंदा निवेश विकल्पों का ही करें चयन
नई दिल्ली। अच्छी शिक्षा पाने का खर्च दिनोंदिन देश में बढ़ता जा रहा है। शुरूआती शिक्षा से लेकर किसी प्रोफेशनल कोर्स की फीस हर साल बड़ी तेजी से बढ़ रही है। फाइनेंशियल प्लानिंग दुरुस्त न होने पर कई बार पढ़ाई के बड़े खर्चे आम आदमी के मासिक बजट को बिगाड़ देते हैं।
डीएलएड सीईटी के लिए इस तारीख तक करें आवेदन
हिमाचल के 12 डाइट संस्थानों और 29 निजी शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2016-18 में दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) में प्रवेश के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 24 जून तक इसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दस जुलाई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में टेस्ट लिया जाएगा।
बैचवाइज भर्तियों में उलझ रहा पेंच
जागरण संवाददाता, शिमला : सीएंडवी के तहत होने वाली शास्त्री बैचवाइज
भर्तियों में बैच को लेकर पेंच उलझता दिखाई दे रहा है। अभी तक अभ्यर्थी यह
नहीं समझ पाए हैं कि जिस वर्ष उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है, विभाग उसे
भर्ती का आधार मानेगा अथवा जिस वर्ष में उन्होंने श्रेणी सुधार किया है, उस
वर्ष का बैच माना जाएगा।
शिक्षकों के पद खाली, विद्यार्थी परेशान
सहयोगी बालीचौकी : शिक्षा खंड सराज की द्वितीय स्थित बालीचौकी के तहत चल रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोमनाचनी व इसके साथ लगती माध्यमिक पाठशालाओं बागी भनवास तथा पलाईधार में अध्यापकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो रही है।
मांगें न मानी तो करेंगे हड़ताल : अंशकालीन जलवाहक दैनिक भोगी संघ
संवाद सहयोगी, चंबा : शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालीन जलवाहक दैनिक भोगी संघ चंबा ने मांगों के समर्थन में सोमवार को एडीएम शुभकरण ¨सह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ के अध्यक्ष ग¨जद्र कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने 26 जून तक मांगे न मानी तो 27 जून की सुबह जलवाहक जिला मुख्यालय में शांतिपूर्वक रैली निकालेंगे।
'अच्छे दिन' का पता नहीं, शिक्षा जगत के 'खराब दिन' शायद आ गए हैं!
जनता के अच्छे दिन तो आएंगे तब आएंगे लेकिन अभी तो लगता है कि, देश के शिक्षा जगत के खराब दिन आने वाले हैं. खराब दिन इसलिए कि, भारत जो एक जमाने में विश्व गुरु कहलाता था, भारत जिसने दुनिया को हर काल में ज्ञान दिया, फिर चाहे वह प्राचीन काल हो
प्रदेश के 1458 कंप्यूटर शिक्षकों का भविष्य दांव पर
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने वाले 1458 शिक्षकों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने वाली निजी नाइलेट कंपनी का करार अगले माह यानी जुलाई में समाप्त होने जा रहा है।
शिक्षक संघ के चुनाव के लिए तैयारी शुरू
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिला में अध्यापक संघों के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विज्ञान अध्यापक संघ की कार्यकारिणी का हालांकि अभी एक साल का कार्यकाल शेष है लेकिन जिलाध्यक्ष शिव नड्डा की पदोन्नति होने के बाद अब नए अध्यक्ष की ताजपोशी होगी।
तत्काल कोटे का टिकट वापस करने पर मिलेगी 50 फीसदी राशि
ग्वालियर| रेलवे बहुत जल्द तत्काल टिकट पर रिफंड की व्यवस्था चालू करने जा रहा है। अभी तक ऐसे टिकटों पर रिफंड नहीं मिलता है। अब टिकट वापस करने पर 50 फीसदी राशि मिलेगी। इस महीने के अंत तक क्रिस द्वारा सॉफ्टवेयर में सुधार कर दिया जाएगा।
सरप्लस शिक्षक होंगे शिफ्ट, तबादलों पर रोक का नहीं पड़ेगा असर
सरकार के शिक्षा विभाग में तबादलों पर रोक लगाने के आदेश का प्रारंभिक कक्षाओं में चल रहे शिक्षकों के युक्तिकरण पर असर नहीं पड़ेगा। सरप्लस शिक्षकों को शिफ्ट करने की सरकार ने मंजूरी दी है। 11 जिलों में युक्तिकरण कर तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार के आदेशानुसार सरप्लस शिक्षकों को स्थानांतरित करने का फैसला लिया है।
सरकारी स्कूलों में अब ऐसे होगी आठवीं तक के छात्रों की ग्रेडिंग
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों की अब साल भर की असेसमेंट के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान में सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा में सख्ती से सतत और व्यापक मूल्यांकन को लागू करने का फैसला लिया है।
मंडी में 133 जेबीटी शिक्षकों का तबादला
जागरण संवाददाता, मंडी : करीब दो साल के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मंडी जिला में जेबीटी शिक्षकों के तबादले किए हैं। शिक्षकों का युक्तीकरण शिक्षा का अधिकार अधिनियम में वर्णित अध्यापक-छात्र अनुपात के आधार पर 30 सितंबर 2015 की संख्या के आधार पर किया गया है।
7वां वेतन आयोग : क्लिक करते ही पता चल जाएगा कि कितनी बढ़ेेगी सैलरी! : 7th Pay Commission Pay Scale Calculator
नई दिल्ली। सरकार जल्द ही सातवें वेतन आयोग को लागू करने पर विचार कर रही है। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए अगला पखवाड़ा महत्वपूर्ण होगा। संभवतः सातवें वेतन आयोग पर मुहर लगाकर वेतन वृद्धि अगले पखवाड़े में जारी कर प्रभाव में लाया जा सकता है।
परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षक उत्तरदायी नहीं
संवाद सूत्र, अम्ब : शिक्षक महासंघ जिला ऊना ने खराब परिणामों के लिए अध्यापकों को जिम्मेवार ठहराने को गलत करार दिया है। महासंघ के प्रधान सुधीर गौतम, महासचिव सुशील मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष संजीव
चौधरी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा, चमन लाल, राकेश कुमार, मोती
लाल, राज कुमार, अरुण धीमान, सुरिन्द्र कुमार, राकेश शर्मा, भजन लाल सहित
संघ के समस्त सदस्यों ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षकों पर की जाने
वाली किसी भी प्रकार की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)