राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने वाले 1458 शिक्षकों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने वाली निजी नाइलेट कंपनी का करार अगले माह यानी जुलाई में समाप्त होने जा रहा है।
प्रदेश के1271 स्कूलों में सेवाएं दे रहे 1458 कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को लेकर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया जो आउटसोर्सिंग आधार पर कार्यरत हैं। प्रदेश में सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए अगस्त से नए सिरे से करार किया जाएगा। इसके तहत कंप्यूटर शिक्षकों की नौकरी दांव पर है। नाइलेट कंपनी अब तक दो बार टेंडर ले चुकी है, जिसमें इससे पूर्व वर्ष 2013 में भी इसी के पास टेंडर था। प्रदेश में पहली बार वर्ष 2001 में प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया को तीन वर्षो के लिए कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने का जिम्मा सौंपा गया था। कंप्यूटर शिक्षकों को वेतन राज्य सरकार नहीं बल्कि कंपनी तय करती है। यही कंपनी समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर के तहत कंप्यूटर शिक्षकों को वेतन दे रही है।
सरकार दे चुकी है जवाब
निजी कंपनी के तहत आउटसोर्सिग के माध्यम से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध या नियमित करने का कोई प्रावधान नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2010 का संशोधन 27 जून 2015 को किया गया। सीधी भर्ती द्वारा स्नातकोत्तर अध्यापक के पदों पर चयन करते समय हिमाचल प्रदेश की पाठशालाओं में कंप्यूटर शिक्षक के रूप में पाच-पाच वर्ष से अधिक का अध्यापन अनुभव रखने वालों को ही प्राथमिकता दी जा रही है।
वित्तिय वर्ष 2001-02 से अब तक कंप्यूटर शिक्षक
शैक्षणिक सत्र स्कूल कंप्यूटर शिक्षक
2001-02 234 234
2002-03 260 260
2003-04 260 260
2004-05 280 280
2005-08 588 588
2008-09 805 805
2009-10 903 1133
2010-11 968 1272
2011-13 968 1329
2013-14 1232 1578
2014-15 1231 1495
2015-16 1271 1458
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC