; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

10वीं पास शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को तोहफा

मंडी: शिक्षा विभाग में तैनात 10वीं पास सेवादारों व प्रयोगशाला परिचरों को आगामी वर्ष में पदोन्नति का तोहफा मिलेगा। शिक्षा विभाग ने उक्त कर्मचारियों को पदोन्नत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके लिए विभाग ने करीब 321 10वीं पास सेवादारों व प्रयोगशाला परिचरों की अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी कर दी है।
उक्त कर्मचारी वरिष्ठता सूची उच्च शिक्षा विभाग की वैबसाइट पर भी देखी जा सकती है। यह जानकारी अधीक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मंडी सतीश ठाकुर
ने दी।

कर्मचारी 7 दिन के भीतर दर्ज करें आपत्ति
किसी कर्मचारी के सेवा विवरण में कोई त्रुटि रह गई है तो कर्मचारी एक सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। इसके उपरांत विभाग अस्थायी सूची को अंतिम रूप दे देगा। शिक्षा विभाग आगामी वर्ष 10वीं पास सेवादारों व प्रयोगशाला परिचरों को पदोन्नत करने जा रहा है। इसके चलते विभाग ने उक्त कर्मचारियों की सूची वरिष्ठता के आधार पर मांगी है ताकि नियमानुसार वरिष्ठ 10वीं पास सेवादारों व प्रयोगशाला परिचरों को लाभ प्राप्त हो सके। पदोन्नति से पूर्व उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी ने अस्थायी तौर पर 321 कर्मचारियों की सूची जारी की है। विभाग द्वारा जारी की गई सूची में अगर कोई त्रुटि व वरिष्ठता के आधार पर कोई छूट गया है तो कर्मचारी 7 दिन के भीतर उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

UPTET news