रायपुर. राज्य गठन के बाद पहली सरकार स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शनिवार को इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया। विज्ञापन के मुताबिक शिक्षकों के विभिन्न प्रवर्गों में कुल 14 हजार 580 रिक्तियों को भरा जाना है। नियुक्तियां संचालक लोक शिक्षण, संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से होनी हैं।
शिमला—प्रारंभिक
शिक्षा निदेशालय के बाहर आंदोलन कर रहे ठियोग के भोगड़ा स्कूल की एसएमसी
कमेटी ने गुरुवार को रात दस बजे अपने आंदोलन को खत्म कर दिया। प्रारंभिक
शिक्षा निदेशालय के निदेशक रोहित जम्वाल ने क्षेत्र के विधायक और एसएमसी
कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया है कि वह चुनाव आयोग से परमिशन आने के
बाद सबसे पहले उक्त स्कूल में ही शिक्षकों की भर्तियां करेंगे।