सुंदरनगर : बेरोजगार विशेष शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंडी में
मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह से मिला और उन्हें नौकरी संबंधित मांगों का एक
ज्ञापन दिया। संघ की सचिव सीमा शर्मा ने बताया कि अन्य प्रदेशों की तर्ज पर
हिमाचल में भी सर्वशिक्षा अभियान के तहत उनकी नियुक्तियों की माग उठाई।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
अनुबंध अध्यापकों को मिले पे कमीशन का एक साल का एरियर
संवाद सहयोगी, भवारना : हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ पंचरुखी खंड ने सरकार से
माग की है कि 2008 से कमीशन आधार पर नियुक्त अनुबंध अध्यापकों को 2008 से
2009 के समय का नए पे कमीशन का लगभग 13 महीने का एरियर दिया जाए। कोर्ट के
आदेशों के बावजूद अभी तक एरियर नहीं दिया गया है।
स्कूलों में जल्द तैनात होंगे 115 जेबीटी
संवाद सहयोगी, मंडी : जिला मंडी में अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों के
सैकड़ों पद रिक्त हैं। इससे स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई
प्रभावित हो रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से अभिभावक बच्चों
को निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए बाध्य हो रहे हैं।
सरकार दबाव में आकर टीजीटी के विरुद्ध ले कोई फैसला: परिहार
हमीरपुर |सरकार कुछलोगों की ब्लैकमेलिंग और दबाव में आकर टीजीटी कैडर के
विरुद्ध कोई फैसला ले। क्योंकि हैडमास्टरों की संख्या और गलत आंकड़ों को
आधार बनाकर एक संघ द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी और डिमांड से वे अपने
हित साधने की कोशिश कर रहे हैं।
दबाव में टी.जी.टी. कैडर के विरुद्ध निर्णय लिया तो देंगे जवाब
हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में विभिन्न शिक्षक संगठनों
ने मुख्याध्यापकों की संख्या और गलत आंकड़ों को आधार बनाकर एक संघ द्वारा
लगातार शिक्षा विभाग व सरकार अगर 25 हजार कुछ लोगों की ब्लैकमेलिंग और दबाव
में आकर टी.जी.टी. कैडर के विरुद्ध कोई निर्णय लेते हैं तो उसका समुचित
जवाब दिया जाएगा।
अध्यापक संघ बढ़ाएगा स्कूलों में बच्चें की तादाद
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की
घटती संख्या पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अब
लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए जागरूक करने का
निर्णय लिया है।
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, शिक्षकों के 3050 पदों पर होगी भर्तियों
जयपुर/शिमला। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है कि हिमाचल में नौकरियों की बहार है। सरकारी स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शास्त्रियों को बनाया जाए टीजीटी संस्कृत
धर्मशाला : राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के पदाधिकारियोंने शास्त्री
अध्यापको को टीजीटी संस्कृत बनाने की माग की है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो
परिषद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
मंडी के प्राथमिक विद्यालयों को मिले 85 जेबीटी
संवाद सहयोगी, मंडी : जिले के प्राथमिक विद्यालयों को 85 शिक्षक मिले
हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी ने अनुबंध के आधार पर स्कूलों 85 जेबीटी
की नियुक्ति की है। चयनित जेबीटी की सूची को रविवार को जारी कर दिया है।
ज्वाइ¨नग के लिए चयनित शिक्षकों को संबंधित बीपीईओ को रिपोर्ट करनी होगी।
कंप्यूटर शिक्षक संघ का अनशन जारी, रेग्युलर करने की मांग
शिमला| कंप्यूटरशिक्षक संघ का अनशन 84वां दिन पार कर गया। रविवार को क्रमिक
अनशन में जिला सोलन से मनजीत सिंह, रूपलाल, दिनेश कुमार बैठे। कंप्यूटर
शिक्षक संघ का कहना है कि 15-16 वर्षों से स्कूलों में निरंतर सेवाएं दे
रहे हैं पर इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार शिक्षकों की सुध नहीं ले
रही है।
मंडी के इन स्कूलों को नए अध्यापकों की सौगात
मंडी: हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले को 85 नए जे.बी.टी.
शिक्षक मिल गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टैट मैरिट पर नियुक्ति के
विरोध के फलस्वरूप जे.बी.टी. साक्षात्कार का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।
हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ का अनशन 83वें दिन भी जारी
शिमला | हिमाचलप्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन शनिवार को 83वें
दिन में प्रवेश कर गया, इसमें शनिवार को मथूरा, कमलेश पूनम अनशन पर बैठे।
संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षा पिछले 83
दिनों में बंद पड़ी है, लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं है।
कैसे पढ़ेंगे प्यारे जब स्कूल हो एक शिक्षक के सहारे
मंडी: हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण
शिक्षा मुहैया करवाने के दावे किए जाते हैं लेकिन प्रदेश के अधिकतर स्कूल
ऐसे हैं जहां शिक्षकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। अगर स्कूलों में शिक्षक
ही नहीं हैं तो फिर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मुहैया करवाई जा
सकती है।
पीजीटी आईपी के 632 पदों पर भर्ती, अब 13 तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला हिमाचल में पीजीटी आईपी के 632 पदों के लिए आवेदन करने की तारीख को 13 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार की मांग पर लोकसेवा आयोग ने आवेदन करने की तारीख को 15 दिन बढ़ा दिया है। आयोग ने पहले 28 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए थे।
सहायक आचार्यों की नियुक्ति को लकर एचपीयू ने लिया बड़ा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला एचपीयू की कार्यकारी परिषद ने वर्ष 2012 से लेकर लटकी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के सहायक आचार्य पदों की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 60 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी गई है।
बेनतीजा रही बैठक, कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला हिमाचल में जुलाई महीने से हड़ताल पर गए प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षकों को वीरवार को राज्य सचिवालय में प्रधान सचिव शिक्षा के साथ हुई बैठक में कोई राहत नहीं मिली है। करीब एक घंटा सचिवालय में चली बैठक बेनतीजा रही।
बनना चाहते हैं सरकारी टीचर तो तुरंत करें यहां अप्लाई, वैकंसी हैं- 6205, इससे अच्छा मौका अब नहीं मिलेगा
नई दिल्ली. केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शिक्षकों और प्रिंसपल के 6205 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ये नियुक्तियां पिंसिपल, प्रोजेक्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और प्राइमेरी टीचर के पदों पर की जाएंगी.
अब शिक्षक नहीं कर सकेंगे ICDEOL से B.Ed की पढ़ाई
शिमला: हिमाचल में अब कॉरेस्पोंडेंस से बी.एड. करने के
इच्छुक शिक्षक इक्डोल (ICDEOL) से बी.एड. कोर्स नहीं कर पाएंगे। क्योंकि
वे एन.सी.टी.ई. के नए नियमों के चलते पात्र ही नहीं होंगे। इनमें खास तौर
से सामान्य शास्त्री कोर्स भाषा अध्यापक कोर्स कर चुके और सरकारी व निजी
क्षेत्र में नौकरी करने वाले अब दूरवर्ती मोड से बी.एड. की डिग्री नहीं कर
पाएंगे।
Subscribe to:
Comments (Atom)