जागरण संवाददाता, बिलासपुर : विज्ञान अध्यापक संघ भेदभाव के खिलाफ लड़ाई
लड़ेगा। टीजीटी वर्ग की पदोन्नति को लेकर कम अवसर होने पर संघ सरकार तक इस
मामले को उठाएगा। संघ ने 26 अक्टूबर 2010 के बाद टीजीटी वर्ग की पीजीटी की
पदोन्नति के बाद आगे के मौके न मिलने पर ऐतराज जताया है।
शिक्षक का तर्क है कि आर्थिक दृष्टि से दो साल तक पीजीटी की ग्रेड पे को नहीं बढ़ाया जाता है। इसके साथ ही मुख्याध्यापक की पदोन्नति से भी हाथ धोना पड़ता है। प्रधानाचार्य की पदोन्नति पाना तो दूर की बात अब टीजीटी सिर्फ पीजीटी तक ही सिमट कर रह गया है।
शिक्षा विभाग पत्रानुसार यदि कोई क्लास थ्री सरकारी कर्मचारी एक ही वर्ग में पदोन्नति लेता है या कोई कर्मचारी अनुबंध पर है वह उस पद पर नियमित होता है तो उसे उस पद का ग्रेड पे उसी दिन से मिलेगा, लेकिन कर्मचारी को दो वर्ष तक उस पद का ग्रेड पे नहीं दिया जाता, जोकि क्लास थ्री कर्मचारियों के साथ अन्याय है। संघ का मानना है कि यह वर्ग भी पदोन्नति का लाभ ले सके, इसके लिए सरकार और विभाग को इस ओर कदम उठाना चाहिए। अब इस मामले को लेकर संघ लड़ाई लड़ेगा, जिसे राज्य स्तर पर शिक्षक लेकर जाएंगे।
उधर, जिला विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष शिव नड्डा एवं महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है और पदोन्नति को लेकर हर शिक्षक को इसकी आवश्यकता है। आठ मई को हिप्र विज्ञान अध्यापक संघ की आमसभा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या घुमारवीं में आयोजित की जाएगी। इस मामले के साथ ही बैठक में सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा कैसे प्रदान की जाए, संघ में प्रत्येक अध्यापक की सहभागिता और संगठन की आज के समय में महता, अध्यापकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC