- The HP Teachers - हिमाचल प्रदेश - शिक्षकों का ब्लॉग: पी.टी.ए. शिक्षकों ने मांगी नियमिती पी.टी.ए. शिक्षकों ने मांगी नियमिती

पी.टी.ए. शिक्षकों ने मांगी नियमिती

कुल्लू : पी.टी.ए. अनुबंध शिक्षक संघ जिला कुल्लू की बैठक रविवार को पी.टी.ए. संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं पी.टी.ए. अनुबंध शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुभाष भारद्वाज की अध्यक्षता में अशोक भवन कुल्लू में हुई।
बैठक में उपस्थित अध्यापकों ने सर्वोच्च न्यायालय में पी.टी.ए. से संबंधित केस में यथास्थिति हटने पर खुशी जताई, साथ ही प्रदेश सरकार से एकमुश्त नियमित करने की मांग की। अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार को कर्मचारी हितैषी बताते हुए सरकार के विभिन्न फैसलों का स्वागत किया है, जिसमें प्रदेश के सभी कर्मचारियों को समय-समय पर उपयुक्त लाभ मिले हैं। संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष भारद्वाज ने कहा कि पी.टी.ए. शिक्षक पिछले एक दशक से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में कम वेतन में सेवाएं दे रहे हैं और कोर्ट में केस के चलते नियमित नहीं हो पाए थे लेकिन अब न्यायालय से स्टे हटने के बाद अध्यापकों ने प्रदेश सरकार से नियमित करने की आस लगाई है।

जल्द ही सरकार पी.टी.ए. शिक्षकों को नियमित करेगी
अध्यक्ष सुभाष भारद्वाज, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, सह सचिव नोक सिंह, कोषाध्यक्ष पुनेश, कुल्लू खंड के प्रधान अमर सिंह, मनाली के दिनेश ठाकुर, बंजार के महेश्वर ठाकुर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमेश नेगी तथा प्रैस सचिव मनोज शर्मा सहित सभी अध्यापकों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सभी 7 हजार पी.टी.ए. अध्यापकों को एकमुश्त नियमित किया जाए। उधर, शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने भरोसा जताया है कि सरकार पी.टी.ए. अध्यापकों को बहुत जल्द नियमित करेगी।
Previous Post Next Post

Breaking News

Popular Posts

Weekly Updates

5/col-left/recent

Recent

► Govt Jobs updates

Recent Posts

4/footer/recent

Random Posts

4/footer/random

Current Affairs

15/col-right/random

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ads Area

Advertisement

Popular Posts

Popular Posts