- The HP Teachers - हिमाचल प्रदेश - शिक्षकों का ब्लॉग: इस शहर में शिक्षक बनने के लिए उमड़ी भीड़ इस शहर में शिक्षक बनने के लिए उमड़ी भीड़

इस शहर में शिक्षक बनने के लिए उमड़ी भीड़

मंडी: प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा सी. एंड वी. शिक्षकों के बैचवाइज पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाषा अध्यापक के पदों हेतु साक्षात्कार लिए गए जिसमें जिलाभर के 141 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
बता दें कि मंडी जिला में भाषा अध्यापक के 31 व शास्त्री के 26 पद बैचवाइज भरे जाएंगे, वहीं शास्त्री के पदों के लिए शनिवार को साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि अगर किसी को कॉल लैटर नहीं मिले हैं तो भी वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के.डी. शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा शुक्रवार को भाषा अध्यापक के 31 पदों को बैचवाइज भर्ती हेतु साक्षात्कार लिए गए जिसमें जिलाभर के 141 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को शास्त्री भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

यह है पदों का ब्यौरा 
भाषा अध्यापक के 31 पदों के लिए सामान्य वर्ग से 10, सामान्य बी.पी.एल. से 3, अनारक्षित वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर से 1, एस.सी. से 7, एस.सी. बी.पी.एल. से 2, ओ.बी.सी. से 6, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. से 1 पद जबकि शास्त्री के कुल 26 पदों में से सामान्य वर्ग से 12, सामान्य बी.पी.एल. से 2, एस.सी. से 4, एस.सी. बी.पी.एल. से 1, एस.टी. से 2, ओ.बी.सी. से 3, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. से 1 व अनारक्षित वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर से 1 पद भरा जाएगा।  
Previous Post Next Post

Popular Posts

Weekly Updates

5/col-left/recent

Recent

► Govt Jobs updates

Recent Posts

4/footer/recent

Random Posts

4/footer/random

Current Affairs

15/col-right/random

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ads Area

Advertisement