हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने सितंबर में अध्यापकों
के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (HPTET) का आयोजन
किया था। जिन अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया था
और परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी वे अपना परीक्षा परिणाम
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
HPTET Result 2018 हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कल दोपहर बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश को अध्यापक के लिए अर्हता प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए HPBOSE ने पिछले महीने 2, 3, 8 और 9 सितंबर 2018 को JBT, TGT, LT - शास्त्री, उर्दू इत्यादि सहित विभिन्न पदों के लिए हिमाचल प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (HPTET) का आयोजन किया था। अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करते हैं। HPTET 2018 अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सात साल की अवधि के लिए शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
अध्यापक पात्रता परीक्षा के न्यूनतम मानक अंक भी प्राप्त करने जरुरी है। आरक्षित वर्ग को प्रतिशत अंकों में कुछ छूट भी दी जाती है। पात्रता परीक्षा के बाद प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए सीधे TET अंकों के जरिए भी नियुक्ति का पात्र माना जा सकता है। और अन्य उच्च स्तर पर भर्ती के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा के अंकों के साथ लिखित परीक्षा और शिक्षा के अंकों को भी जोड़ा जाता है।
How To Check HPTET Result 2018
हिमाचल प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://hpbose.org/ पर जाना होगा। यहाँ रिजल्ट सेक्शन के जरिए नई टैब में मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हे आप डाउनलोड या प्रिंट भी ले सकते हैं।