- The HP Teachers - हिमाचल प्रदेश - शिक्षकों का ब्लॉग: सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा, हिमाचल में 131 स्कूलों में एक भी छात्र नहीं सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा, हिमाचल में 131 स्कूलों में एक भी छात्र नहीं

सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा, हिमाचल में 131 स्कूलों में एक भी छात्र नहीं

 सरकारी स्कूलों में छात्रों की इनरोलमेंट बढऩे के कई दावे किए जाते हैं, लेकिन सरकार के आकंड़े कुछ और ही ब्यां कर रहे हैं। मंगलवार को रमेश सिंह धवाला के सवाल जवाब में शिक्षा मंत्री के लिखित जवाब में आया कि प्रदेश में 131 ऐसे प्राथमिक स्कूल हंै, जहां पर एक भी छात्र नहीं है। वहीं, 1957 ऐसे स्कूल हैं, जहां पर दस से कम छात्रों की पढ़ाई हो रही है। विधानसभा में बताया गया कि जिन स्कूलों में छात्र नहीं है, उन्हें बंद करने के सरकार की ओर से कोई संकेत नहीं है। शिमला के 485 सरकारी स्कूलों में 10 से भी कम छात्र हैं। वहीं, जिला के 32 स्कूलों में एक भी छात्र नहीं है।

प्राथमिक स्कूलों के इस आंकड़े से साफ तौर पर झलकता है कि अभी भी अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना नहीं चाहते हैं।  विधायक रमेश धवाला के पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। हैरानी इस बात की है कि कई बार 10 से कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने की बात की गई, वहीं उन्हें नजदीकी स्कूलों के साथ भी मर्ज करने का मामला उठा है। अब देखना होगा कि कम संख्या वाले स्कूलों पर आगामी क्या फैसला सरकार आने वाले समय में करती है।

4000 शिक्षक भरे जाएंगे

सदन में आए एक सवाल पर शिक्षा मंत्री का लिखित जवाब आया कि 2021-22 के बजट भाषण में की गई घोषणानुसार शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 शिक्षकों के पदों को भरा जाना है। वहीं 577 पद कॉलेज प्राध्यापकों के भी भरे जाने प्रस्तावित हैं।

देहरा में 219 पद खाली

विधायक के  सवाल पर लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि देहरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों के 219 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को सीधी भर्ती एवं पदोन्नति द्वारा भरने के प्रयास जारी हैं।

जिला           स्कूल           स्कूल

              (शून्य छात्र)    (10 से कम छात्र)

बिलासपुर         08        76

चंबा                  10        155

हमीरपुर           06        64

कांगड़ा              24        288

किन्नौर            08        69

कुल्लू                08        98

लाहुल               01        147

मंडी                  27        335

शिमला             32        485

सिरमौर            03        112

सोलन             03        88

ऊना                 01        40

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Posts

Weekly Updates

5/col-left/recent

Recent

► Govt Jobs updates

Recent Posts

4/footer/recent

Random Posts

4/footer/random

Current Affairs

15/col-right/random

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ads Area

Advertisement