; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षकों को रास नहीं आए सरकार के नए आदेश

शिमला: सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षा के पीरियड की अवधि को कम करने के  आदेश शिक्षकों को रास नहीं आए हैं। शिक्षकों का तर्क है कि इससे बच्चों की पढ़ाई का नुक्सान होगा, जहां इस समय स्कूलों में 70 मिनट का पीरियड लगता है अब वहीं नए आदेशों के तहत यह पीरियड 35 मिनट का होगा।
विभाग ने स्कूल प्रशासन को इस माह से इन आदेशों को लागू करने को कहा है। इसके तहत अब जमा एक व जमा दो कक्षाओं में पीरियड 35-35 मिनट के लगेंगे।

नए राज्यपाल ने क्यों रोकी विवि शिक्षकों की भर्ती

शिमला, शपथ ग्रहण समारोह के दो दिन बाद ही राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश विश्वविद्यालय में वर्ष 2015 में हुई 11 शिक्षकों की भर्ती के परिणाम पर रोक लगा दी है। भर्ती प्रक्रिया की पात्रता पर सवाल उठने के बाद लिए गए इस फैसले से विवि की ओर से विज्ञापित कुल 200 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर भी ब्रेक लग गई है।अब राजभवन के आगामी आदेशों के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।

UPTET news