; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

नए राज्यपाल ने क्यों रोकी विवि शिक्षकों की भर्ती

शिमला, शपथ ग्रहण समारोह के दो दिन बाद ही राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश विश्वविद्यालय में वर्ष 2015 में हुई 11 शिक्षकों की भर्ती के परिणाम पर रोक लगा दी है। भर्ती प्रक्रिया की पात्रता पर सवाल उठने के बाद लिए गए इस फैसले से विवि की ओर से विज्ञापित कुल 200 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर भी ब्रेक लग गई है।अब राजभवन के आगामी आदेशों के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।
शुक्रवार को ईसी की बैठक शुरू होने से पहले राजभवन ने विवि प्रबंधन को आदेश दिए कि शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित न किया जाए। साथ ही राजभवन ने वर्ष 2012 में 37 पदों के लिए और 2015 में सहायक आचार्य के 11 पदों के लिए रखी गई पात्रता शर्तों और अपनाई गई भर्ती प्रक्रिया का ब्योरा तलब किया है।

UPTET news