Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
138 स्कूलों में बॉयोमैट्रिक्स से हाजिरी लगना शुरू
सूबे के 138 सरकारी स्कूलों में बॉयोमैट्रिक्स मशीन से शिक्षकों और नॉन
टीचिंग स्टाफ की हाजिरी शुरू हो गई है। इसमें खास बात यह है कि अब लेक्चरर
को भी एक वक्त की बजाय दो वक्त हाजिरी लगाने पर विभाग के पुराने आदेशों को
स्वत: ही अमलीजामा पहना दिया गया है।
कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी रही
हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की हड़ताल शनिवार को 29वें दिन भी जारी
रही। ऐसे में प्रदेश के सभी स्कूलों में कंप्यूटर विषय की पढ़ाई पूरी तरह
से ठप हो गई है। इसका खामियाजा छात्राें को भुगतना पड़ रहा है।
प्रमोशन और ट्रांस्फर के बाद भी नहीं छोड़ी जिद, मॉडल क्लास रूम बनाकर ही छोड़ा
राजधानी शिमला से 15 किलोमीटर दूर स्थित प्राइमरी स्कूल मौहरी में प्रदेश का
पहला मॉडल क्लास रूम बनकर तैयार हो गया है। शिक्षक वीरेंद्र कुमार का
ड्रीम प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट था जिसे उन्होंने पूरा करके दिखाया है। पैसों की
कमी पड़ी तो खुद जेब से पैसे खर्चे।
विरोध के बाद भी कंप्यूटर कंपनी को एक्सटेंशन
कंप्यूटरशिक्षकों के विरोध के बावजूद राज्य सरकार ने स्कूलों में कंप्यूटर
शिक्षा देने का कार्य कर रही कंपनी को एक साल की एक्सटेंशन दे दी है।
शिक्षकों ने राज्य सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध किया है। कंप्यूटर
टीचर एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि एक माह से चल रहे क्रमिक अनशन को जारी
रखा जाएगा।
कॉलेजों में नहीं पढ़ाया जाएगा ये विषय, विभाग ने जताई आपत्ति
हिमाचल में नए
संस्थानों की आ रही बाढ़ के बीच वित्त विभाग ने सरकार से डिग्री कॉलेजों
में बैचलर इन एजूकेशन विषय पढ़ाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जता दी है। विभाग
ने इस विषय को शुरू करने की बजाय सामान्य स्नातक के विषयों पर जोर देने की
सिफारिश की है। विभाग ने तर्क दिया है कि इस विषय में पढ़ाई के बाद युवाओं
के लिए नौकरी के अवसर सीमित हो जाते हैं।
अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे जेबीटी टीचरों के 27 पद
जेबीटी अध्यापकों के
27 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने जिले
के पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए
आवेदन और साक्षात्कार दोनों प्रारंभिक शिक्षा विभाग उपनिदेशक कार्यालय
हमीरपुर में होंगे।
सीएंडवी शिक्षकों के भरे जाएंगे 36 पद
खुशखबरी : अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय ऊना व उप रोजगार कार्यालय ऊना में करें संपर्क : अनुबंध के आधार पर बैचवाइज होगी भर्ती
जागरण संवाददाता, ऊना : जिला ऊना में अनुबंध पर बैचवाइज सीएंडवी अध्यापकों के पद भरे जाएंगे। इनमें शारीरिक शिक्षा अध्यापक के आठ, कला अध्यापक के छह, शास्त्री के 11 व भाषा अध्यापक के 11 पद शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, ऊना : जिला ऊना में अनुबंध पर बैचवाइज सीएंडवी अध्यापकों के पद भरे जाएंगे। इनमें शारीरिक शिक्षा अध्यापक के आठ, कला अध्यापक के छह, शास्त्री के 11 व भाषा अध्यापक के 11 पद शामिल हैं।
वेतन कटौती पर भड़के शिक्षक, सरकार को दिया Ultimatum
शिमला: हिमाचल में हजारों शिक्षकों की वेतन घटाने पर
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ भड़क गया है। बता दें कि संघ ने सरकार
को अल्टीमेटम दिया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक संघ ने आगामी चुनावों पर
इस फैसले का बुरा असर पड़ने की बात कहते हुए सरकार को 6 अगस्त तक शिक्षा और
वित्त विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचनाओं को रद्द करने की मांग की है।
तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंस¨लग शुरू
संवाद सहयोगी, ऊना : प्रदेश में सरकारी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एनसीवीटी व एससीवीटी के क्राफ्टमैन
ट्रे¨नग स्कीम (सीटीएस) के तहत चल रहे व्यवसायों में सत्र 2016-17 के
प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंस¨लग प्रक्रिया वीरवार से शुरू हुई।
वेतन कटौती पर भड़के शिक्षक, अब कोर्ट जाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला प्रदेश के हजारों शिक्षकों के वेतन में कटौती के आदेश से शिक्षक संगठन भड़क गए हैं। शिक्षा विभाग के खिलाफ संगठन हाईकोर्ट में जाने की तैयारी में हैं। चार शिक्षक संगठनों प्रदेश शिक्षक महासंघ, प्रदेश स्नातकोत्तर अध्यापक संघ, प्रदेश अनुबंध अध्यापक संघ और हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने टीजीटी, पीजीटी को लेकर शिक्षा विभाग पर तुगलकी आदेश जारी करने का आरोप लगाया है।
तृतीय चरण की काउंस¨लग के लिए सीटों का आवंटन दो से
संवाद सहयोगी, मंडी : तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश्वर गोयल ने
बताया कि प्रदेश में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में
एनसीवीटी/एससीवीटी के तहत चल रहे व्यवसायों में सत्र 2016-17 में प्रवेश के
लिए तृतीय चरण की काउंस¨लग में सीटों के आवंटन की प्रक्रिया दो अगस्त से
आरंभ होगी जो तीन अगस्त चल चल सकती है।
केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड
देश के केंद्रीय विद्यालयों के छात्र अब हाइटेक नजर आएंगे। इससे छात्रों का पूरा सिस्टम सुधरने के साथ ही उनकी हर लापरवाही की जानकारी ई मेल और एसएमएस के माध्यम से अभिभावकों को मिलती रहेगी।
जेबीटी की 27 पोस्टों के लिए 12 अगस्त तक करें आवेदन
हमीरपुर | प्रशिक्षितबेरोजगार जेबीटी शिक्षकों को हमीरपुर मंे नौकरी का
लंबे इंतजार के बाद अाखिर मौका मिल गया है। शिक्षा विभाग ने हमीरपुर जिला
के लिए इस बार 27 पोस्टें मंजूर की हैं। इनके लिए पात्र अभ्यर्थी 12 अगस्त
तक आवेदन कर सकेंगे।
7वें वेतन आयोग में बढ़े वेतन का इंतजाम अनुपूरक बजट में, अगस्त से मिलेगी बढ़ी सैलरी, काम के आधार पर इन्क्रीमेंट
नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर देश भर के केंद्रीय कर्मचारियों के बीच काफी हो-हल्ला मचा था और अब भी जारी है लेकिन इसी के बीच सरकार ने कुछ सीमाएं तय करते हुए सातवें वेतन आयोग को हरी झंड़ी दे दी है और इसके लिए अनुपूरक बजट में इंतजेमात भी कर दिया गया है।
Subscribe to:
Comments (Atom)