Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
पीजीटी आईपी के 632 पदों पर भर्ती, अब 13 तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला हिमाचल में पीजीटी आईपी के 632 पदों के लिए आवेदन करने की तारीख को 13 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार की मांग पर लोकसेवा आयोग ने आवेदन करने की तारीख को 15 दिन बढ़ा दिया है। आयोग ने पहले 28 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए थे।
सहायक आचार्यों की नियुक्ति को लकर एचपीयू ने लिया बड़ा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला एचपीयू की कार्यकारी परिषद ने वर्ष 2012 से लेकर लटकी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के सहायक आचार्य पदों की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 60 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी गई है।
बेनतीजा रही बैठक, कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला हिमाचल में जुलाई महीने से हड़ताल पर गए प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षकों को वीरवार को राज्य सचिवालय में प्रधान सचिव शिक्षा के साथ हुई बैठक में कोई राहत नहीं मिली है। करीब एक घंटा सचिवालय में चली बैठक बेनतीजा रही।
बनना चाहते हैं सरकारी टीचर तो तुरंत करें यहां अप्लाई, वैकंसी हैं- 6205, इससे अच्छा मौका अब नहीं मिलेगा
नई दिल्ली. केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शिक्षकों और प्रिंसपल के 6205 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ये नियुक्तियां पिंसिपल, प्रोजेक्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और प्राइमेरी टीचर के पदों पर की जाएंगी.
अब शिक्षक नहीं कर सकेंगे ICDEOL से B.Ed की पढ़ाई
शिमला: हिमाचल में अब कॉरेस्पोंडेंस से बी.एड. करने के
इच्छुक शिक्षक इक्डोल (ICDEOL) से बी.एड. कोर्स नहीं कर पाएंगे। क्योंकि
वे एन.सी.टी.ई. के नए नियमों के चलते पात्र ही नहीं होंगे। इनमें खास तौर
से सामान्य शास्त्री कोर्स भाषा अध्यापक कोर्स कर चुके और सरकारी व निजी
क्षेत्र में नौकरी करने वाले अब दूरवर्ती मोड से बी.एड. की डिग्री नहीं कर
पाएंगे।
डाईट में शिक्षक व विभागीय अधिकारी उलझे
मंडी: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में
बीआरसी व आरपी के लिए आयोजित एकदिवसीय जनरल ट्रेनिंग के दौरान शिक्षक व
विभागीय अधिकारी उलझ पड़े, जिससे कुछ देर तक बहसबाजी होती रही तथा बाद में
मामला शांत हो गया।
महिलाकर्मी लगातार दो साल छुट्टी की हकदार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बच्चों की देखभाल के लिए तय छुट्टियों में कोई अड़चन नहीं
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी अब अपने बच्चों की देखभाल के लिए लगातार दो साल तक छुट्टी ले सकती हैं। वे सिर्फ उनके पालन-पोषण के लिए ही नहीं बल्कि बीमारी में सेवा और परीक्षा की तैयारियां करवाने के लिए भी छुट्टी ले सकती हैं।
विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 151 पद, सीएम वीरभद्र सिंह ने दी मंजूरी
शिमला.राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के 151 पदों को भरेगी। बुधवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत आयुर्वेद विभाग में तैनात 126 डाॅक्टरों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इन डाॅक्टरों की तैनाती विभाग में अनुबंध आधार पर की गई थी।
शिक्षा विभाग में सेवादार होंगे नियमित
शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की आज यहां आयोजित बैठक में उच्च और
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में वर्ष 1996 की नीति के तहत 27 जुलाई, 2001 से
पूर्व नियुक्त किए गए लगभग 2000 दैनिकभोगी अंशकालीन जलवाहकों तथा जलवाहक
एवं सेवादारों, जिन्होंने 31 मार्च, 2016 तथा 30 सितम्बर, 2016 को बतौर
दैनिक भोगी अंशकालीन जलवाहकों तथा जलवाहक एवं सेवादारों के रूप में 14 साल
का निरन्तर सेवाकाल पूरा कर लिया है, की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया
गया।
वीरभद्र कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
शिमला (पत्थरिया): हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक
में बुधवार को कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की
अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में विभिन्न विभागों में करीब 150 पदों
को भरने की अनुमति प्रदान की। इसके तहत वन विभाग में अनुबंध आधार पर
बहुउद्देश्यीय कामगारों के 108 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की।
अब शिक्षक नहीं कर सकेंगे ICDEOL से B.Ed की पढ़ाई
शिमला: हिमाचल में अब कॉरेस्पोंडेंस से बी.एड. करने के
इच्छुक शिक्षक इक्डोल (ICDEOL) से बी.एड. कोर्स नहीं कर पाएंगे। क्योंकि
वे एन.सी.टी.ई. के नए नियमों के चलते पात्र ही नहीं होंगे। इनमें खास तौर
से सामान्य शास्त्री कोर्स भाषा अध्यापक कोर्स कर चुके और सरकारी व निजी
क्षेत्र में नौकरी करने वाले अब दूरवर्ती मोड से बी.एड. की डिग्री नहीं कर
पाएंगे।
गैर शिक्षक महासंघों की लड़ाई अब मान्यता को लेकर तेज
गैरशिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिला स्तर पर दो गुट होने से उनमें अब
मान्यता की लड़ाई को लेकर आपसी खींचातान तेज हो गई है। सदस्यता करने के बाद
कर्मचारियों को दोनों गुटों ने अपनी अपनी ओर अाकर्षित करके अलग-अलग चुनाव
करवा लिए हैं।
खुशखबरी: हिमाचल मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग के 2000 दैनिक भोगी अशंकालीन जलवाकों को किया नियमित
शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की आज यहां आयोजित बैठक में उच्च-प्रारंभिक
शिक्षा विभाग में वर्ष 1996 की नीति के तहत 27 जुलाई 2001 से पूर्व नियुक्त
किए गए लगभग 2000 दैनिकभोगी अंशकालीन जलवाहकों व जलवाहक एवं सेवादारों,
जिन्होंने 31 मार्च 2016 व 30 सितंबर 2016 को बतौर दैनिक भोगी अंशकालीन
जलवाहकों व जलवाहक एवं सेवादारों के रूप में 14 साल का निरंतर सेवाकाल पूरा
कर लिया है, की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया गया।
कर्मचारियों के लिए आफत बनी बायोमीट्रिक मशीन
संवाद सहयोगी, ऊना : शिक्षा विभाग के जिला व ब्लॉक कार्यालयों में सरकार
की ओर से बायोमीट्रिक मशीनें कर्मचारियों के लिए आफत हो गई हैं। मशीनों के
सही कार्य न करने पर हाजिरी समय की बजाय देरी से लग रही है। बायोमीट्रिक
मशीनें मात्र डेढ़ माह में ही खराब होने लग पड़ी हैं।
ड्यूटी से नदारद रहने वाले अध्यापकों पर कसेगा शिकंजा
राज्य ब्यूरो, शिमला : अध्यापकों को ड्यूटी से नदारद रहना महंगा पड़ सकता
है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग स्कूल से बिना बताए गैरहाजिर रहने वाले
अध्यापकों पर शिकंजा कसने के लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगा। इसके लिए
निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) मनमोहन शर्मा ने सभी उप निदेशकों को निर्देश
जारी कर दिए हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में विकसित देशों से बहुत पीछे भारत, बराबरी करने में लगेंगे 126 साल
नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में भारत के सुधार की रफ्तार यदि ऐसी ही रही तो उसे विकसित देशों की तरह अपनी शिक्षा के स्तर को शीर्ष पर ले जाने में 126 साल का समय लगेगा। उद्योग संगठन एसोचैम ने मंगलवार को जारी एक अध्ययन पत्र में यह बात कही है।
भर्ती प्रक्रिया में धांधली : कटवाल के घर पर विजीलैंस की दबिश
हमीरपुर: वर्ष 2002-03 में हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन
बोर्ड हमीरपुर के नियुक्ति मामले को लेकर पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल की
गिरफ्तारी के लिए विजीलैंस की टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है
लेकिन कटवाल यहां नहीं मिले हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)