शिमला: अनुबंध
से नियमित होने पर सालाना इन्क्रीमैंट में कटौती को लेकर सरकार के फैसले
को शिक्षकों ने ट्रिब्यूनल में चुनौती दी है। इसको लेकर शिक्षकों की ओर से
कोर्ट में याचिका दायर की गई है। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार अपनी मर्जी
से शिक्षकों के वित्तीय लाभ में कटौती कर रही है।
शिमला: उच्च
शिक्षा विभाग वर्ष 2017 में टी.जी.टी. शिक्षकों को पी.जी.टी. के पदों पर
पदोन्नत करने जा रहा है। इस दौरान लगभग 800 से ज्यादा शिक्षकों को विभाग नए
साल का तोहफा देगा। इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इन पदों के लिए प्रस्तावित 954 शिक्षकों का पैनल भी विभाग ने जारी कर दिया
है।