Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
हिमाचल में टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी अंजाम के करीब, कैबिनेट में लाने की तैयारी
शिमला. हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों की ट्रांसफर
(Teacher’s Transfer in Himachal) को लेकर दो साल से बन रही ट्रांसफर
पॉलिसी (Transfer Policy) अब जाकर अंजाम तक पहुंची है. सूत्रों से मिली
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग (Education Department) ने पॉलिसी तैयार
कर ली है. अब आगामी कैबिनेट बैठक में इसे ले जाया जा सकता है. हालांकि,
अगली बैठक 17 फरवरी को होनी है और उससे पहले शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज
(Education Minister Suresh Bhardwaj) भी पॉलिसी का अध्ययन कर सकते हैं.
ऐसे में इस बैठक में पॉलिसी नहीं लाई गई तो बजट सत्र के दौरान होने वाली
कैबिनेट बैठक में पॉलिसी का लाया जाना तय है.
शिक्षकों की Retirement अब 31 मार्च को ही होगी, Transfers पर भी सरकार करने जा रही है ये
शिमला। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति (Retirement)अब
एक ही मर्तबा 31 मार्च को होगी, यानी शैक्षणिक सत्र के मध्य किसी भी
शिक्षक को सेवानिवृत्ति नहीं दी जाएगी। इसी तरह स्कूलों में सिफारिश
(Recommendation) के आधार पर तबादलों (Transfers) पर भी रोक लगने जा रही
है। शिक्षा विभाग ने इस तरह का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट (Cabinet) को
भेजने का निर्णय लिया है।
JNU, DU समेत कई शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों ने की बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील
दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और आईपी विश्वविद्यालय समेत कई शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की अपील की है।
इस राज्य में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल
नई दिल्ली:
Sarkari Naukri: असम सरकार ने स्कूलों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है. जनता भवन में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''राज्य के स्कूलों में शिक्षकों के 9,635 रेगुलर पदों को 31 मार्च 2020 से पहले भरा जाएगा.'' उन्होंने कहा कि फरवरी 2020 में माध्यमिक शिक्षा के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के साथ जिला स्तर पर 8 हजार पदों को भरा जाएगा.
Sarkari Naukri: असम सरकार ने स्कूलों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है. जनता भवन में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''राज्य के स्कूलों में शिक्षकों के 9,635 रेगुलर पदों को 31 मार्च 2020 से पहले भरा जाएगा.'' उन्होंने कहा कि फरवरी 2020 में माध्यमिक शिक्षा के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के साथ जिला स्तर पर 8 हजार पदों को भरा जाएगा.
SSB Silvassa Recruitment 2020: एसएसबी सिलवासा में शिक्षक पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
SSB Silvassa Recruitment 2020: कर्मचारी चयन बोर्ड (SSB),सिलवासा ने
शिक्षा निदेशालय, डीएनएच, प्राथमिक शिक्षा विभाग, डीएनएच और योजना एवं
सांख्यिकी विभाग, के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक, असिस्टेंट शिक्षक,
ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक (TGT) और असिस्टेंट (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक
विद्यालयों) के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट daman.nic.in/ojasdnh
पर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए है।
नहीं मिल रहे योग्य टीचर, समय और जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत
निरंकार सिंह। हाल ही में किए गए एक सर्वे से यह नतीजा सामने आया है कि देश के ज्यादातर शिक्षक मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को रोजगार के मापदंडों के मुताबिक नहीं मानते हैं। शायद यही कारण है कि रोजगार बाजार की मांग और शिक्षित युवाओं की उपलब्धता के बीच कोई तालमेल नहीं दिख रहा।
CBSE CTET 2020 के आवेदन कल से शुरू, शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें- पढ़ें
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने
सेंट्रल टीचर एलिजिबिटी टेस्ट(CTET) जुलाई 2020 के लिये शेड्यूल जारी
कर दिया है. शिक्षक पात्रता परीक्षा, 5 जुलाई 2020 को आयोजित होगी. इसके
(CTET July 2020) लिये आवेदन की प्रक्रिया, 24 जनवरी 2020 को शुरू हो
जाएगी. उम्मीदवार, 27 फरवरी तक एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं. केंद्रीय
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) सीटेट के 14वें संस्करण की परीक्षा देश के
112 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. बता दें कि CBSE CTET 2020
के लिये ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा.
प्रधानमंत्री जी सरकारी नौकरी परीक्षा पर चर्चा कब होगी ?
प्रधानमंत्री
मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा क्या की, सरकारी नौकरियों
की परीक्षाओं में फंसे छात्र चाहते हैं कि उनकी परीक्षा पर भी प्रधानमंत्री
चर्चा करें. ताकि 12वीं के जो छात्र अगले एक दो साल में जब पहली बार
मतदाता बनेंगे तो उन्हें भी पता चले कि आगे सरकारी परीक्षाओं का एक भयानक
स्वरूप उनका इंतज़ार कर रहा है. प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा पर एक
लंबी चर्चा ज़रूरी है. अगर इस लंबी चर्चा को लेकर कोई चर्चा हो तो देश के
नौजवानों के कई साल बच जाएंगे.
DELEd NIOS सरकारी नौकरी के लिए मान्य मामले में हाई कोर्ट का फैसला
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना स्थित हाईकोर्ट (bihar High
Court) ने NIOS से डीएलएड (d El Ed) की डिग्री को शिक्षा विभाग में शिक्षक
पद पर नौकरी (government teacher job) के लिए वैध दस्तावेज घोषित कर दिया
है। बिहार राज्य की हाईकोर्ट ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन पास करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती
परीक्षा में शामिल करने के आदेश दिए हैं।
DSSSB Recruitment 2020: शिक्षक के 3552 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन
नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने
पीजीटी, टीजीटी, संगीत शिक्षक और शारीरिक शिक्षा से संबंधित शिक्षकों की
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने
3552 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी निकाली है। बोर्ड ने प्राइमरी
टीचर पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार शिक्षा के क्षेत्र में करियर
बनाना चाहते हैं वे इन पदों पर आवेदन कर सकते है।
CTET July 2020: CBSE सीटीईटी जुलाई परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें अहम तारीखें
CTET July 2020 Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने
जुलाई 2020 में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (
सीटीईटी ) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीटीईटी जुलाई 2020 परीक्षा
के 14वें संस्करण का आयोजन 5 जुलाई 2020 को होगा।
CTET 2020: सीबीएसई सीटीईटी के लिए कल से करें आवेदन, जानें खास बातें
CBSE CTET 2020 Notification Online Registration Schedule Exam dates:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जुलाई 2020 में आयोजित होने
वाली केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के आवेदन व परीक्षा की
तिथि की घोषणा कर दी है। सीटेट के 14वें संस्करण के लिए आवेदन 24 जनवरी से
शुरू होंगे, जबकि परीक्षा पांच जुलाई 2020 को होगी। यह परीक्षा देश के 112
शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
एचपीयू शिक्षक भर्ती: मूल हिमाचली अभ्यर्थी ही ले पाएंगे आरक्षण का लाभ
एचपीयू में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में मूल हिमाचलियों को ही आरक्षण का
लाभ मिलेगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी
छंटनी में ही बाहर हो जाएंगे। विवि ने अलग से अधिसूचना जारी कर भर्ती नियम
साफ किए हैं।
SBI Clerk Recruitment 2020 : भारतीय स्टेट बैंक भर्ती 2020
SBI Clerk Recruitment 2020 भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर
एसोसिएट (क्लर्क) (Junior Associate (Clerk) SBI Clerk Notification 2020
के 8000 पदों के लिए भर्ती हैं | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा
मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 26 जनवरी 2020 के पहले तक
आवेदन कर सकता है |
शिक्षक भर्ती 2020: NDMC ने 331 नर्सरी टीचर के पदों के लिए मांगे आवेदन, पढ़ें भर्ती डिटेल्स
नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने नर्सरी शिक्षक के की
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। एनडीएमसी की यह भर्ती 331 पदों
के लिए है। नर्सरी शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार mcdonline.gov.in पर
जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
DSSSB शिक्षक भर्ती: बोर्ड ने PGT समेत 700 पदों पर निकाली वैकेंसी, इस तारीख से करें अप्लाई
नई दिल्ली: DSSSB:
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पोस्ट
ग्रेजुएट शिक्षक (PGT) समेत 700 पदों पर वैकेंसी निकाली है. जिन पदों पर
आवेदन मांगे गए हैं उनमें शिक्षक, गाइडेंस काउंसलर के पद हैं. 710 रिक्त
पदों में से 394 पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों के हैं, जबकि 316 पद एजुकेशनल और
वोकेश्नल गाइडेंस काउंसलर के हैं.
सरकारी नौकरी: दिल्ली में शिक्षक भर्ती समेत विभिन्न विभागों में वैकेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अलग-अलग
विभागों में रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे है। डीएसएसएसबी ने डीटीसी, जल
बोर्ड, शिक्षा निदेशालय समेत विभिन्न विभागों के 1200 से अधिक पदों पर
वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है।
DSSSB ने ग्रुप B और ग्रुप C के 256 पदों पर निकाली वैकेंसी, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
नई दिल्ली:
DSSSB Recruitment 2020: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने ग्रुप B और ग्रुप C के 256 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी. डीएसएसएसबी द्वारा घोषित यह साल की तीसरी भर्ती है.
DSSSB Recruitment 2020: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने ग्रुप B और ग्रुप C के 256 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी. डीएसएसएसबी द्वारा घोषित यह साल की तीसरी भर्ती है.
दिल्ली में शिक्षक भर्ती 2020: 3358 TGT PGT पदों के लिए DSSSB ने निकाली वेकेंसी, 24 जनवरी से आवेदन शुरू
DSSSB TGT PGT भर्ती 2020: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सरकार के शिक्षा निदेशालय विभाग के अंतर्गत PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर), TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), फिजिकल एजुकेशन टीचर,
Subscribe to:
Comments (Atom)