राज्य ब्यूरो, शिमला : लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षा विभाग में करीब एक
हजार पदों को भरने की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी कर दी जाएगी। प्रदेश
लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने बताया कि विभिन्न विभागों में
रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि मोबाइल एप को जल्द लांच कर लिया जाएगा जिससे आयोग द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कई तरह की जानकारिया मिलेंगी। उच्चत्तर शिक्षा विभाग के महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों के विभिन्न विषयों के 504 रिक्त पदों तथा विद्यालय स्तर के स्नातकोत्तर शिक्षकों के विभिन्न विषयों के 394 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने में पूरी करने की योजना है। महाविद्यालय स्तर के लिए सहायक प्राध्यापकों के विभिन्न विषयों के 19 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले ही पूरी कर संबंधित विभागों को चयनित प्रार्थियों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की जा चुकी है। सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, संगीत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिंदी व अर्थशास्त्र की छंटनी परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार की तिथियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
291 पदों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम दौर में
लोक सेवा आयोग द्वारा 291 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अंतिम दौर में है। हिमाचल प्रशासनिक सेवा एवं संबद्ध सेवाएं, हिमाचल न्यायिक सेवा, वन रेंजरों के 50 पदों, सहायक जिला न्यायवादी के 27 पदों, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 118 पदों, अधीनस्थ सेवाओं के 71 पदों, सहायक अभियंता (विद्युत) के 25 पदों व नायब तहसीलदार के 20 पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।