- The HP Teachers - हिमाचल प्रदेश - शिक्षकों का ब्लॉग: शिक्षा व राजस्व विभाग में नौकरियों की बहार, जानिए कितने हजार पदों पर होगी भर्ती शिक्षा व राजस्व विभाग में नौकरियों की बहार, जानिए कितने हजार पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा व राजस्व विभाग में नौकरियों की बहार, जानिए कितने हजार पदों पर होगी भर्ती

शिमला: राज्य सरकार ने शिक्षा एवं राजस्व विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 6,072 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की है। इन पदों को भरने की वित्त विभाग से भी बाकायदा मंजूरी मिल गई है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों के 5,000 शिक्षकों व राजस्व विभाग में 1,072 पदों को भरा जाएगा।
राजस्व विभाग में प्रमुख रूप से 985 पटवारी के अलावा नायब तहसीदार के 29 पद 3 मंडलों में भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में 5,000 शिक्षकों के पदों को भरने की जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी। उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को दूर करना चाहती है ताकि गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसी तरह सरकार ने पी.टी.ए. और एस.एम.सी. सहित अन्य श्रेणी के शिक्षकों का ध्यान भी रखा है।

कांग्रेस सरकार ने एक साल में की थी 269 शिक्षकों की भर्ती

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 1 साल के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2013 में सिर्फ 269 शिक्षकों की भर्ती की थी लेकिन भाजपा सरकार ने इतने ही समय में 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की है। पी.टी.ए. और एस.एम.सी. सहित अन्य अस्थायी शिक्षकों को भी वित्तीय लाभ दिए गए हैं। इसी तरह शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में लंबे समय से पी.टी.आई. की भर्ती नहीं हुई थी। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के अलावा राजस्व विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1,072 पदों को भरने की मंजूरी भी प्रदान की है। इसमें सभी जिलों में पटवारी के 985 पद और नायब तहसीलदार के 29 पद 3 मंडलों में भरे जाएंगे।

डी.सी. ऑफिस सिरमौर में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) में भरे जाएंगे 28 पद

जिलाधीश कार्यालय सिरमौर में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के 28 पद, जिलाधीश कार्यालय सोलन में लिपिक के 4 पद, कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के 2 पद तथा सेवादार के 4 पदों को भरा जाएगा। इसी तरह मंडलायुक्त कार्यालय शिमला में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के 4 पद, दैनिक भोगी माली एवं चौकीदार का 1 पद जबकि जिलाधीश कार्यालय बिलासपुर के लिए आशुटंकक का 1 पद, वाहन चालक के 2 पदों की भर्ती होगी। निदेशक भू-अभिलेख में कनिष्ठ आशुलिपिक का 1 पद जबकि निजी सचिव के 1 पद को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंडलायुक्त कार्यालय मंडी में रखा जाएगा एक सेवादार 


मंडलायुक्त कार्यालय मंडी में सेवादार के 1 पद की भर्ती की स्वीकृति दी गई है। राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में गणित अध्यापक का 1 पद, शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पी.ई.टी.) का एक पद, लाइब्रेरियन का 1 पद, लिपिक के 4 पद तथा सफ ाई कर्मचारी के 1 पद को अस्थायी आधार पर एक वर्ष 6 माह के लिए भरे जाने की स्वीकृति दी गई है।
Previous Post Next Post

Breaking News

Popular Posts

Weekly Updates

5/col-left/recent

Recent

► Govt Jobs updates

Recent Posts

4/footer/recent

Random Posts

4/footer/random

Current Affairs

15/col-right/random

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ads Area

Advertisement

Popular Posts

Popular Posts