बिलासपुर : जिला वोकेशनल शिक्षक संघ की बैठक प्रधान कश्मीर ¨सह चंदेल की
अध्यक्षता में हुई। संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नेशनल यूथ अवार्डी
इशान अख्तर भी इस दौरान मौजूद रहे। इशान अख्तर ने कहा कि सरकारी स्कूलों
में कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए पांच सदस्यीय
कमेटी बनाई जाएगी।
धर्मशाला (नवीन):
कांगड़ा की पाठशाला सदवां में अध्यापकों से की गई मारपीट पर हिमाचल राजकीय
अध्यापक संघ बिफर गया है। संघ ने इस विषय पर 10 दिन का अल्टीमेटम जारी
किया है। 10 दिनों के भीतर यदि दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो
प्रदेश के सभी अध्यापक कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।