शिमला | सरकारीस्कूलों में कंपनी के तहत तैनात कंप्यूटर शिक्षकों के
प्रोविडेंट फंड मामले में टीचरों ने गड़बड़ी की शिकायत की है। आरोप है कि
कंपनी ने कंप्यूटर शिक्षकों के इम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) कुछ
महीनों का जमा ही नहीं करवाया है। ईपीएफ के शेयर काटने में भी अनियमितता
बरती गई है।
चम्बा: सरकार
ने अध्यापक वर्ग को अगर 2003 की नई पैंशन पॉलिसी से बाहर निकालकर पुरानी
पॉलिसी के दायरे में नहीं लाया तो यह वर्ग अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने
के लिए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।