हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के भोगड़ा स्कूल में शिक्षकों
की कमी के मामले पर माकपा विधायक ने अपना धरना खत्म कर दिया है. शिक्षा
विभाग और जिला प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया है कि जल्द ही शिक्षकों
की तैनाती कर दी जाएगी. इसके साथ ही चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा गया है.
शिमला—प्रारंभिक
शिक्षा निदेशालय के बाहर आंदोलन कर रहे ठियोग के भोगड़ा स्कूल की एसएमसी
कमेटी ने गुरुवार को रात दस बजे अपने आंदोलन को खत्म कर दिया। प्रारंभिक
शिक्षा निदेशालय के निदेशक रोहित जम्वाल ने क्षेत्र के विधायक और एसएमसी
कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया है कि वह चुनाव आयोग से परमिशन आने के
बाद सबसे पहले उक्त स्कूल में ही शिक्षकों की भर्तियां करेंगे।