शिमला: हिमाचल प्रदेश के इस आदेश से कंप्यूटर शिक्षकों को झटका लगा है। दरअसल प्रदेश के स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एस.एम.सी.) के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षक नहीं रखे जाएंगे। सरकार ने पीजीटी (आई.पी.) की एस.एम.सी. से भर्ती पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी की ओर से आउटसोर्सिंग पर रखे गए अब कंप्यूटर शिक्षक ही स्कूलों में कंप्यूटर की शिक्षा देंगे। वहीं दूसरी ओर उच्च शिक्षा निदेशक ने एस.एम.सी. से भर्ती पर रोक की अधिसूचना जारी कर दी है।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
कुलपति ने शिक्षक भर्ती की रिपोर्ट राज्यपाल के समक्ष रखी
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती को लेकर राज्यपाल के समक्ष रिपोर्ट रखी है। वैसे कुलपति इसे शिष्टाचार भेंट बता रहे है लेकिन सूत्रों का कहना है कि एक फाइल भी राज्यपाल को सौंपी गई है। इसी फाइल में भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई है। इसे राज्यपाल ने गत सप्ताह मांगा था। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय ने फाइल में तर्क दिया है कि ईसी के फैसले के मुताबिक वर्ष 2009 से पहले पीएचडी कर चुके उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही नेट, सेट की अनिवार्यता संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के मामले में तर्क दिया गया है
सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ाने को शिक्षक तैयार
शिमला। सरकारी नौकरी वाले अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों
में पढ़ाएं, इलाहबाद हाईकोर्ट के इस फैसले का हिमाचल के कुछ शिक्षक संघों
ने स्वागत किया है। शिक्षक संघों का कहना है कि इसी आधार पर प्रदेश सरकार
को भी ये व्यवस्था लागू करनी चाहिए। हालांकि प्रदेश में शिक्षा विभाग से
जुड़े अफसरों और नेताओं में से किसी के बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं हैं,
न ही ये इन स्कूलों में कभी पढ़े हैं। राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष
वीरेंद्र चौहान ने कोर्ट के इस फैसले को प्रसंशनीय बताया है।
शिक्षकों को रास नहीं आए सरकार के नए आदेश
शिमला: सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षा के पीरियड की अवधि को कम करने के आदेश शिक्षकों को रास नहीं आए हैं। शिक्षकों का तर्क है कि इससे बच्चों की पढ़ाई का नुक्सान होगा, जहां इस समय स्कूलों में 70 मिनट का पीरियड लगता है अब वहीं नए आदेशों के तहत यह पीरियड 35 मिनट का होगा।
विभाग ने स्कूल प्रशासन को इस माह से इन आदेशों को लागू करने को कहा है। इसके तहत अब जमा एक व जमा दो कक्षाओं में पीरियड 35-35 मिनट के लगेंगे।
विभाग ने स्कूल प्रशासन को इस माह से इन आदेशों को लागू करने को कहा है। इसके तहत अब जमा एक व जमा दो कक्षाओं में पीरियड 35-35 मिनट के लगेंगे।
नए राज्यपाल ने क्यों रोकी विवि शिक्षकों की भर्ती
शिमला, शपथ ग्रहण समारोह के दो दिन बाद ही राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश विश्वविद्यालय में वर्ष 2015 में हुई 11 शिक्षकों की भर्ती के परिणाम पर रोक लगा दी है। भर्ती प्रक्रिया की पात्रता पर सवाल उठने के बाद लिए गए इस फैसले से विवि की ओर से विज्ञापित कुल 200 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर भी ब्रेक लग गई है।अब राजभवन के आगामी आदेशों के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।
Subscribe to:
Comments (Atom)