- The HP Teachers - हिमाचल प्रदेश - शिक्षकों का ब्लॉग: हिमाचल प्रदेश: प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की घोषणा करने पर NTT संघ ने जताया मुख्यमंत्री जयराम का आभार हिमाचल प्रदेश: प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की घोषणा करने पर NTT संघ ने जताया मुख्यमंत्री जयराम का आभार

हिमाचल प्रदेश: प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की घोषणा करने पर NTT संघ ने जताया मुख्यमंत्री जयराम का आभार

 HP NTT Union, प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका (एनटीटी) संघ हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है। एनटीटी संघ की प्रदेश सचिव कल्पना शर्मा ने बताया कि 24 वर्ष के इंतजार के बाद 15 अगस्त को सरकार

ने प्री प्राइमरी स्कूलों में प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए घोषणा की है। इसके लिए एनटीटी संघ के प्रत्येक सदस्य को बहुत बड़ी राहत मिली है। प्रदेश की एनटीटी होल्डर्स को इस घोषणा से एक बहुत बड़ी राहत मिली है और खुशी की लहर दौड़ गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 वर्ष के संघर्ष में कितनी सरकारें आईं व गईं, लेकिन किसी ने एनटीटी की आवाज को इतनी तवज्जो नहीं दी।
उन्होंने कहा कि बीते चार सालों से प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की एनटीटी भर्ती के लिए घोषणा करने पर प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ हिमाचल प्रदेश की प्रत्येक सदस्य सहित कार्यकारिणी सदस्य ललिता ठाकुर, लीला ठाकुर, आपा राणा, पूजा शर्मा, रेनू शर्मा, निशा, किरण, शैलजा, सरोज, मीना, दीप्ति, नर्मदा तहे दिल से आभार व्यक्त करती है। उन्होंने इतने वर्षों का संघर्ष को विराम देने और रोजगार देने की घोषणा की है। एनटीटी प्रदेश कार्यकारिणी जल्द ही मुख्यमंत्री से आभार व्यक्त करने के लिए उनसे मिलने जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Breaking News

Popular Posts

Weekly Updates

5/col-left/recent

Recent

► Govt Jobs updates

Recent Posts

4/footer/recent

Random Posts

4/footer/random

Current Affairs

15/col-right/random

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ads Area

Advertisement

Popular Posts

Popular Posts