शिमला: 10वीं और 12वीं में
खराब रिजल्ट देने वाले जिन शिक्षकों को चार्जशीट किया था, अब उन पर जल्द
ही कार्रवाई होगी। मामले पर शिक्षकों के जवाब आने के बाद सरकार ने यह फैसला
लिया है। इस साल 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम
देने वाले शिक्षकों को सरकार द्वारा पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।
शिमला: प्रदेश
के हजारों पी.टी.ए. शिक्षकों को सरकार ने आर.टी.ई. के नियम पूरा करने के
आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक अब इन शिक्षकों को टैट की अनिवार्यता के
साथ-साथ 50 प्रतिशत अंक की शर्त भी पूरी करनी होगी।