जागरण संवाददाता, बिलासपुर : शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों में
अंशकालीन जलवाहकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
निदेशालय ने सभी जिला के प्रारंभिक व उच्च शिक्षा उप निदेशकों को 15 दिन के
भीतर खाली पदों का ब्यौरा निदेशालय भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
वर्तमान में प्रदेशभर के स्कूलों में अंशकालीन जलवाहकों के कई पद खाली पड़े
हुए हैं।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
स्कूलों में रिक्त पदों को शीघ्र भरे सरकार
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ खंड हमीरपुर
कार्यकारिणी की बैठक खंड प्रधान कर्मचंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र पठानिया ने विशेष
रूप से शिरकत की। बैठक में कार्यकारिणी अधिकारियों ने सर्वसम्मती से
प्रस्ताव पारित किए और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी।
टीजीटी, पीजीटी के पद भरने से पहले मांगी खाली पदों की डिटेल
शिक्षा विभाग में
टीजीटी और पीजीटी के पद भरने से पहले सरकार ने स्कूलों में इन शिक्षकों के
रिक्त चल रहे पदों का ब्योरा तलब किया है। जून महीने की कैबिनेट बैठक में
शिक्षक भर्ती का मामला ले जाया गया था। लेकिन वित्त महकमे की आपत्ति के बाद
फाइल वापस शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। सरकार ने प्रारंभिक और उच्च
शिक्षा निदेशालय से जिलावार रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है।
कंप्यूटर शिक्षकों को छह महीने से नहीं मिली पगार
राजपुर (सिरमौर)। प्रदेश में कार्यरत
कंप्यूटर शिक्षक पिछले कई महीने से पगार के इंतजार में है। छह महीने से
कंप्यूटर शिक्षकों को पगार नहीं मिली है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र
सिंह से मामला उठाते हुए जल्द से जल्द पगार जारी करने के आदेश देने की मांग
की है।
ट्यूशन पढ़ा सकते हैं सरकारी स्कूल के शिक्षक
स्कूल के लिए निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व और दो घंटे
बाद सरकारी शिक्षकों की ट्यूशन पर पाबंदी के आदेश को हाईकोर्ट ने सुप्रीम
कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया है।
136 स्कूलों में जल्द ही बॉयोमिट्रिक मशीनों से लगेगी टीचरों की हाजिरी
ब्लॉकस्तर
के 136 सीनियर सेकंडरी स्कूलों में शीघ्र बॉयोमिट्रिक मशीनों से हाजिरी
लगेगी। इसके जरिए विभाग बंक मारने वाले टीचरों और नॉन टीचिंग स्टाफ पर
शिकंजा कसेगा। निदेशालय में बैठे अधिकारियों को इस मशीन से हर रोज पता
जाएगा कि कौन सा टीचर और स्टाफ कितने बजे स्कूल पहुंचा, वहां से गया, कक्षा
में पढ़ाया या नहीं। इससे शिक्षा में गुणवत्ता आएगी।
टीचरों पर कार्रवाई काे 6 सूत्रीय परफार्मा तैयार
राज्यकेसरकारी स्कूलों में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षक और प्रिंसिपल अब बुरे फंसेंगे। शिक्षा विभाग ने खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने सभी स्कूल प्रिंसिपल को परफार्मा भेजा गया है। इसमें 8 बिंदुओं पर स्कूलों से रिकार्ड मंगवाया गया है। इनमें छह प्वाइंट रिजल्ट से संबंधित ही है।
18 सितंबर को होगा CTET, CBS ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) का आयोजन देशभर में एक साथ 18 सितंबर 2016 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
होमगार्ड्स का वेतन बढ़ा, कई विभागों में नौकरियां
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन से एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों आैर बेरोजगारों को तोहफे दिए। बैठक में राज्य में तैनात होमगार्ड्स को सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के बराबर वेतन देने का फैसला लिया है। इसके तहत उन्हें 571 रुपए की दिहाड़ी दी जाएगी।
सीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली। देशभर
में स्कूल शिक्षण कार्य के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)
की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के
लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 18
जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
25 को होगी द्वितीय चरण की काउंसिलिंग
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 सीटें आरक्षित की गई हैं। इस के लिए काउंसि¨लग का द्वितीय चरण 25 जून को आरंभ होगा।
तबादलों पर रोक, फिर भी हो रही एडजस्टमेंट
शिक्षकों के साथ मिलकर करवा लिए म्यूच्यूल तबादले
प्रदेश में शिक्षकों को पदोन्नत करने के लिए जो प्रस्ताव मांगे जाते हैं। इसमें तीन स्टेशन मांगे जाते हैं। अमूमन खाली होने पर इन्हीं तीन स्टेशनों में से किसी एक में शिक्षक का तबादला पदोन्नति के बाद किया जाता है। ऐसे में अपने दिए स्टेशन की च्वाइस मिलने के बाद आखिर क्यों म्यूच्यूल तबादले की जरुरत पड़ती है।
प्रदेश में शिक्षकों को पदोन्नत करने के लिए जो प्रस्ताव मांगे जाते हैं। इसमें तीन स्टेशन मांगे जाते हैं। अमूमन खाली होने पर इन्हीं तीन स्टेशनों में से किसी एक में शिक्षक का तबादला पदोन्नति के बाद किया जाता है। ऐसे में अपने दिए स्टेशन की च्वाइस मिलने के बाद आखिर क्यों म्यूच्यूल तबादले की जरुरत पड़ती है।
अच्छी खबर Please शेयर : बैंक बैलेंस की जानकारी आपके फ़ोन पर
सभी बैंक ने यह सुविधा शुरू की है… आपको अपने बैंक खाते के साथ
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैंक के निचे दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल
करनी है कॉल अपने आप कट जाएगी और आपके बैंक बैलेंस की जानकारी आपके फ़ोन पर SMS में आ जाएगी |
होमगार्ड की सैलरी, शिक्षक पॉलिसी और वनरक्षकों की भर्ती पर फैसला कल
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को विभिन्न विभागों में 2000 पदों को भरने की स्वीकृति मिल सकती है। सर्वाधिक शिक्षा विभाग में 1500 के करीब पद भरने का प्रस्ताव है। शिक्षा विभाग ने टीजीटी के एक हजार और पीजीटी के 500 पद भरने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।
‘हरामखोर नहीं हैं शिक्षक’ : शिक्षक और छात्रा के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग पर बन रही फिल्म
दिल्ली, ड्र्ग्स पर आधारित फिल्म उड़ता पंजाब के बाद एक शिक्षक और छात्रा के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग पर बन रही फिल्म ‘हरामखोर’ पर भी सेंसर बोर्ड की तलवार लटकी हुई है। बोर्ड ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है।
हिमाचल में शुरू हुई सीएंडवी अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती
हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सीएंडवी अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जिलों में शिक्षा उपपिदेशकों को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 11 मई को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में सीएंडवी अध्यापकों के 1500 पदों को भरने की स्वीकृति दी थी।
पीटीए शिक्षकों को सशर्त सेवा विस्तार, रेगुलर टीचर आने पर छोड़नी होगी नौकरी
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में छठी से जमा दो कक्षा तक पढ़ा रहे 1,369 पीटीए शिक्षकों को राज्य सरकार ने सशर्त एक साल का सेवा विस्तार दिया है। शैक्षणिक सत्र 2016-17 में पीटीए शिक्षकों को ग्रांट इन एड जारी रहने की अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने शर्त जोड़ दी है।
Subscribe to:
Comments (Atom)