मणिकुमार सरोआ, ऊना शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में ड्यूटी में कोताही बरतने
वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने के लिए गठित निरीक्षण टीमों के सदस्य बिना
ठिकाने इधर-उधर भटक रहे हैं। शिक्षा विभाग ने निरीक्षण टीमों का गठन तो कर
दिया, लेकिन इन टीमों के सदस्यों को न कोई कार्यालय दिया गया है और न ही
आवागमन के लिए कोई वाहन, ऊपर से निरीक्षण टीम भी अधूरी है।
शिमला: प्रदेश
के हजारों पी.टी.ए. शिक्षकों को सरकार ने आर.टी.ई. के नियम पूरा करने के
आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक अब इन शिक्षकों को टैट की अनिवार्यता के
साथ-साथ 50 प्रतिशत अंक की शर्त भी पूरी करनी होगी।