शिक्षा की सबसे अहम कड़ी शिक्षक है है जो प्राथमिक स्तर से व्यक्ति के
विकास में अहम भूमिका निभाते है इसलिए शिक्षक का ओहदा हमेशा कुछ ऊँचा रहा
है समय के साथ बहुत कुछ बदला लेकिन शिक्षक के प्रति सम्मान का भाव आज भी
मौजूद है इसलिए शिक्षक के तौर पर करियर बनाने की तमन्ना रखने वाले कम नही
हुए।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
टीजीटी अध्यापकों का काउंसि¨लग शेड्यूल स्थगित
संवाद सहयोगी, चंबा : जिला में टीजीटी काउंसि¨लग का शेड्यूल स्थगित कर
दिया गया है। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने निर्देश जारी
कर दिए हैं।
वेतन वृद्धि रोकी तो हाईकोर्ट जाएगा स्नात्तकोत्तर अध्यापक संघ
बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों की
वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश स्नात्तकोत्तर
अध्यापक संघ ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की धमकी दी है।
अटलजी नहीं रहे: 93 की उम्र में निधन, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक; मोदी ने कहा- मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं
नई दिल्ली. भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी
वाजपेयी का गुरुवार शाम 5.05 बजे निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। अटलजी के
निधन पर 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा गई की। अटलजी दो महीने से एम्स
में भर्ती थे, लेकिन पिछले 36 घंटों के दौरान उनकी सेहत बिगड़ती चली गई।
CBSE CTET 2018: उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8) सीटीईटी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी
नई दिल्ली. CBSE CTET 2018: देश भर के सरकारी प्राथमिक
और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए सीबीएसई
सीटीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2018 आयोजित करने जा रहा है.
NRC, SC/ST सहित बिहार नियोजित शिक्षक मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
नई दिल्ली : असम के एनआरसी, SC/ST कर्मचारियों को
सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण देने और बिहार के 3.7 लाख नियोजित
शिक्षकों के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
8000 से ज्यादा रिक्तियों के लिये केंद्रीय विद्यालय भर्ती - 2018 की अधिसूचना जारी
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. संगठन ने यह अधिसूचना आठ हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिये जारी की है.
बिहार के 5 लाख संविदा कर्मचारियों की सेवा स्थायी, 60 साल तक कर सकेंगे सेवा साथ ही मिलेगा स्थाई कर्मियों की तरह सभी लाभ, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान
नीतीश ने कहा कि संविदाकर्मियों को सभी तरह का लाभ मिलेगा और उनकी सेवा शर्त अनुशंसा के अनुसार लागू होगी. इसके तहत छुट्टी, सेवा दिवस, नई वेकैंसी में मौका जैसी बातें शामिल हैं.
एचपीयू शिक्षक भर्ती मामले में रजिस्ट्रार तलब
विधि संवाददाता, शिमला : प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश
विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में शिक्षकों के पदों को भर्ती एवं पदोन्नति
नियमों के तहत भरने के आग्रह को लेकर दायर याचिका में रजिस्ट्रार को तलब
किया है। विवि के रजिस्ट्रार को रिकॉर्ड सहित 20 अगस्त को हाईकोर्ट के
समक्ष पेश होना पड़ेगा।
KVS Recruitment 2018: केन्द्रीय विद्यालयों में 8339 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली. KVS Recruitment 2018: केन्द्रीय विद्यालय
संगठन (केवीएस), नई दिल्ली ने देश भर में विभिन्न केवीएस स्कूलों में 8339
शिक्षण (टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी) और गैर-शिक्षण रिक्तियों पर भर्ती के
लिए विभिन्न समाचार पत्रों में 14 अगस्त 2018 को विज्ञापन जारी किया है.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर, 2018 को या उससे पहले इन पदों के लिए
आवेदन कर सकते हैं.
किस शिक्षक का परिणाम घटा, शिक्षा निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट
राच्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में जिन शिक्षकों का बोर्ड परीक्षा का
परिणाम घटा है, उनकी रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। इस संबंध
में उच्च शिक्षा निदेशालय की संयुक्त निदेशक डॉ. सोनिया ठाकुर ने सोमवार
को निर्देश जारी किए हैं।
लोक सेवा आयोग ने घोषित किया स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम, विभाग को मिले इतने असिस्टैंट प्रोफैसर
शिमला : हिमाचल प्रदेश
लोक सेवा आयोग ने स्क्रीङ्क्षनग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। बीते 31
जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित हुए स्क्रीङ्क्षनग टैस्ट का आयोग ने बुधवार को
परिणाम घोषित किया।
पांच माह से टीजीटी के रिक्त पदों को नहीं भर पाया शिक्षा विभाग
पांच माह से टीजीटी के रिक्त पदों को नहीं भर पाया शिक्षा विभाग
अप्रैल माह में हुए हैं पूर्व सैनिक आश्रित टीजीटी पदों पर बैचवाइज साक्षात्कार
देश में रोजगार को लेकर नहीं कोई आंकड़ा; 'भास्कर पड़ताल' में सामने आये संगठन, विशेषज्ञाें और कंपनियाें के अलग-अलग दावे
नई दिल्ली. देश में रोजगार के आंकड़ों को लेकर बहस लगातार जारी है। हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि दो करोड़ जॉब्स हर साल देने की बात
प्रधानमंत्री ने कही थी, लेकिन हकीकत इससे परे है।
गेस्ट फैकल्टी पर अभी कोई फैसला नहीं, 220 शिक्षकों के पद हैं खाली
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी प्रशासन के लिए नया सत्र शुरू होने के साथ ही परेशानियां भी बढ़ने लगी है। एचपीयू में शिक्षकों के करीब 220 पद खाली पड़े हुए, जबकि कोर्ट ने अभी तक नए गेस्ट फैकल्टी के तहत शिक्षकों को रखने की मंजूरी नहीं दी है। अब विवि प्रशासन को कोर्ट की मंजूरी का बेसब्री से इंतजार है।
MP में होने जा रही हैं 62 हजार शिक्षकों की भर्ती! सरकार ने आदेश किए जारी
गुना@जावेद खान की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश में होने वाले चुनावों से पहले एक बार फिर MP में शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार जल्द ही प्रदेश में 62,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें कुछ को आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। वहीं 18000 पर अतिथि शिक्षकों के लिए भी आरक्षित रहेंगे।
मध्यप्रदेश में होने वाले चुनावों से पहले एक बार फिर MP में शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार जल्द ही प्रदेश में 62,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें कुछ को आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। वहीं 18000 पर अतिथि शिक्षकों के लिए भी आरक्षित रहेंगे।
एजी ने शिक्षा सचिव से पूछा-15 हजार टीचर अस्थाई हैं तो कैसे दे रहे ग्रांट इन एड
शिमला.
राज्य के सरकारी स्कूलों में तैनात 16 हजार अस्थाई शिक्षकों को नियमित करने
का मामला एक बार फिर उलझ गया है। राज्य सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में
बिल लाकर इन टीचरों को नियमित करने की तैयारी में थी। शिक्षा
सचिव डा. अरुण शर्मा ने महाधिवक्ता (एजी) की राय मांगी थी।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग स्कूलों में एक्स सर्विसमैन कोटे से भरे जाएंगे शिक्षकों के 375 पद
शिमला (प्रीति):
प्रारंभिक शिक्षा विभाग स्कूलों में एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत शिक्षकों
के 375 पद भरने जा रहा है। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जल्द ही विभाग इन पदों को अधिसूचित करेगा। इसके बाद जिलों को यह पद भरने के
निर्देश जारी किए जाएंगे।
IBPS recruitment 2018: PO के 4 हजार 102 पदों पर 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानिए वैकेंसी से जुड़ी हर जानकारी
नई दिल्ली: IBPS recruitment 2018: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने पीओ के 4,102 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. IBPS PO के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर रखी गई है.
शिक्षकों की कमी की ओर किसी का ध्यान नहीं, बस योजनाएं बनती जा रही हैं
हाल ही में लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए तारांकित प्रश्नों के जवाब में कहा गया कि देशभर में दस लाख से भी ज्यादा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की कमी है। यह कमी दस लाख से भी ज़्यादा मानी गई है।
Subscribe to:
Comments (Atom)