प्रदेश सरकार राज्य
और केंद्र सरकार की स्कीमों के तहत अस्थाई कर्मचारियों को तैनात कर उनके
अपने कर्मचारियों की तरह काम ले रही है, मगर अस्थाई कर्मचारियों को अपना
कर्मचारी मनाने को तैयार नहीं है। सरकार का यह रवैया उनके भविष्य के साथ
सीधा खिलवाड़ कर रहा है।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
बैचवाइज हो जे.बी.टी. शिक्षकों की भर्ती
मंडी: टैट पास जे.बी.टी. बेरोजगार शिक्षकों ने सरकार
से बैचवाइज भर्ती की मांग उठाई है। टैट पास जे.बी.टी. बेरोजगार शिक्षक
ज्योति, दिशा, प्रवीण, रवि, हलकी देवी, वंदना, चंद्रशेखर, कांता देवी, सोनू
कुमार, अमन, सुनील, लतेश, बीरी सिंह, रमेश, रीना व बबलू ने कहा है
UGC के इस फैसले से हज़ारों टीचर्स की नौकरी को खतरा!
प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
अकैडमिक परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स (एपीआई) को लेकर यूजीसी के नोटिफिकेशन का
दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स असोसिएशन (डूटा) ने विरोध किया है। डूटा का कहना
है कि 4 मई को यूजीसी रेगुलेशंस में जो ताजा सुधार किए गए हैं, उनसे तमाम
यूनिवर्सिटीज में हजारों की तादाद में जॉब कम होंगे।
मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान योजना देगी अध्यापकों को अधिमान
जागरण संवाददाता, सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शाडिल ने कहा कि छात्रों को देश का बेहतर नागरिक बनाने में अध्यापकों के योगदान को सर्वोच्च अधिमान देते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान योजना आरंभ करने का निर्णय लिया है।
43 शिक्षकों पर पड़ी युक्तिकरण की मार
मणिकुमार सरोआ, ऊना जिला के प्रारंभिक सरकारी स्कूलों में पिछले कई सालों से एक ही स्थान
पर सेवारत 43 शिक्षकों पर युक्तिकरण की मार पड़ गई है। प्रारंभिक शिक्षा
विभाग ने जिला के राजकीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा
करने के लिए युक्तिकरण की मुहिम चलाई है। इसके लिए उक्त शिक्षकों के तबादले
किए गए हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग में 126 गैर शिक्षक कर्मचारी प्रमोट
शिमला|
उच्चतर शिक्षा विभाग में कार्यरत 128 गैर शिक्षक कर्मचारियों को प्रमोशन का
तोहफा दे दिया है। इनमें 26 जूनियर असिस्टेंट को प्रमोट कर सीनियर
असिस्टेंट बनाया है। विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के 100 कर्मचारियों
को प्रमोट कर क्लर्क बनाया है।
35 जेबीटी बने मुख्य शिक्षक
रणवीर ¨सह, चंबा जिला चंबा में प्रदेश सरकार ने 35 जेबीटी अध्यापकों को पदोन्नत कर
मुख्य शिक्षक बनने का तोहफा दिया है। इन शिक्षकों को दस दिन के भीतर
संबंधित स्कूल में ज्वाइन करने के निर्देश हैं। शिक्षा विभाग चंबा में
वीरवार को एक पत्र प्राप्त हुआ है, इसमें जिला के विभिन्न शिक्षा खंडों से
जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नति के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
सरकारी जॉब न्यूज : सरकारी नौकरी - Government Jobs - Alerts : 19/05/2016
- यूपीएसएसएससी भर्ती में 405 आबकारी कांस्टेबल के पद : अंतिम तिथि – 27 मई 2016
- यूपीएसएसएससी भर्ती में 478 जूनियर इंजीनियर के पद : अंतिम तिथि – 25 मई 2016
- रेलटेल कारपोरेशन भर्ती में 21 डिस्ट्रिक्ट मैनेजर व डेस्क सपोर्टस इंजीनियर के पद : अंतिम तिथि – 10 जून 2016
- बीएसएफ भर्ती में 622 हेड कांस्टेबल (एचसी) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के पद : अंतिम तिथि – 15 जुलाई 2016
हिमाचल में शिक्षा से खिलवाड़, 19 स्कूलों का रिजल्ट शून्य, सरकार जिम्मेदार
पूर्व मुख्यमंत्री और
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के चलते
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शिक्षा प्रणाली का मटियामेट कर दिया है।
शिक्षा की गुणात्मक यहां तक पहुंच गई है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड
परीक्षाओं में 19 विद्यालयों का परिणाम जीरो प्रतिशत रहा।
एक साल की हो सकती है M.Ed. की डिग्री
शिमला: एम.एड. कोर्स को एक साल कोर्स करने की सिफारिश की गई है। बी.एड. के 2 वर्षीय कोर्स किए जाने के बाद एम.एड. को एक वर्षीय कोर्स करने की सिफारिश की गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एम.एच.आर.डी.) द्वारा गठित की गई उच्च स्तरीय समिति ने यह सिफारिश की है।
खाली पड़े हैं लाखों के वेतन वाले ये पद...
भारत में जहां बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कुशल कर्मियों को भी नौकरियां नहीं मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन कुशल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। एक वेबसाइट के मुताबिक इंजीनियर, नर्स, डेवलपर्स, टीचर्स और शैफ के पदों के लिए कुशल कर्मचारियों की तलाश है।
हिमाचल में बनेंगे 136 सरकारी मॉडल स्कूल, मिलेंगी ये सुविधाएं
हिमाचल में 136 सरकारी मॉडल स्कूल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट भाषण में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र
में मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना में दो-दो स्कूलों को मॉडल स्कूल
बनाने की घोषणा की थी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है।
फाइल की नोटिंग और स्टेटस होगा ऑनलाइन
हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग में ऑफिशियल वर्क पेपरलेस होगा। निदेशालय में आने वाली फाइलों पर अब नोटिंग ऑनलाइन होगी। फाइल का स्टेटस जानने के लिए कर्मचारियों और शिक्षकों को ब्रांच के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निदेशालय के कैंपस में लगी क्योस्क मशीन में उन्हें यह जानकारी ऑन लाइन ही मिल
टीचर द्वारा दुष्कर्म कर उसे प्रेग्नेंट किया और फिर ...?
नाहन : सरकारी स्कूल टीचर द्वारा 10वी की स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में छात्रा ने सिविल अस्पताल नाहन में बेटे को जन्म दिया है. मामला उपमंडल संगड़ाह का है. सूत्रों के मुताबिक छात्रा का प्रसव पुलिस की निगरानी में हुआ है क्योंकि प्रसव के बाद छात्रा के बच्चे का डीएनए परिक्षण कराया जाना है
जेबीटी टेट के रोहड़ू सेंटर पर उठे सवाल
हिमाचलप्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए जेबीटी टेट परीक्षा का परिणाम विवादों में गया है। शिमला जिला के रोहड़ू सेंटर में 50 से ज्यादा छात्रों ने 110 से 120 के बीच अंक हासिल किए हैं। यह परीक्षा 150 अंकों की होती है। परीक्षार्थियों का तर्क है कि पेपर काफी टफ था इतने अधिक अंक लेना आसान नहीं है।
बीडीसी व जिप सदस्य अनुदान में कटौती पर रोष
बरोट : केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों को खुले दिल से अनुदान देने के
बावजूद प्रदेश सरकार ने बीडीसी व जिला परिषद सदस्यों के अनुदान पर कैंची
चलाकर जनता के साथ अन्याय किया है।
अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण से जुड़ी अहम खबर
प्रदेश में कार्यरत हजारों अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण की फाइल को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। सोमवार को वित्त विभाग की मंजूरी के बाद फाइल कार्मिक विभाग में पहुंच गई है। अब मंत्रिमंडल की बैठक में मामले को ले जाया जाएगा। सरकार से मंजूरी के बाद नियमितीकरण की अधिसूचना जारी होगी। संभावित है कि सरकार इसी महीने हजारों अनुबंध शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा देगी।
दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचेगी रेडक्रॉस सोसायटी
संवाद सहयोगी, कुल्लू : उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष
हंसराज चौहान ने कहा है कि कुल्लू जिला में रेडक्रॉस की गतिविधियों को
दूरदराज के गांवों तक पहुंचाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता
की जाएगी। उपायुक्त रविवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर देव सदन में आयोजित
जिला स्तरीय समारोह में बोल रहे थे।
डीएलएड के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट जल्द
शिक्षा विभाग ने प्रदेश सरकार से साल 2016 की डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) करवाने को अनुमति मांगी है। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के माध्यम से डीएलएड की परीक्षा 2016-18 के सत्र के लिए होनी है। अब सरकार से अनुमति मिलने के साथ ही नए सत्र के लिए अप्रशिक्षित अध्यापकों के प्रशिक्षण की कवायद शुरू होगी।
किताबें न मिलने की निदेशक से ऑनलाइन शिकायत
राज्य ब्यूरो, शिमला : स्कूलों में बच्चों के पास पढ़ने के लिए किताबें
नहीं हैं। ऐसे में बच्चों की चिंता वाजिब है। शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन
अधिकांश स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी बच्चे परेशान हैं।
किताबों की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अब तो दो जिलों शिमला व सोलन के
सरकारी स्कूलों के बच्चों ने निदेशक को ऑनलाइन शिकायत भेजी है।
Subscribe to:
Comments (Atom)