मंडी (रजनीश) : जिला मंडी में शास्त्री शिक्षकों के 86 पदों को अनुबंध के आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस काउंसलिंग में प्रदेश भर से 368 अभ्यर्थियों ने भाग लेकर दस्तावेज जमा करवाएं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी अमरनाथ राणा ने बताया कि काउंसलिंग कोविड-19 की एस.ओ.पी. को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में सामान्य श्रेणी के 30 पदों के लिए 2006 बैच, सामान्य आर्थिक आधार पर कमजाेर वर्ग के 11 पदों के लिए 2007 बैच, सामान्य स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों के 2 पदों अभ्यर्थी काउंसलिंग में उपस्थित हुए।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
Jai Ram Thakur की शिक्षकों को सलाह, युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के तहत 46 पुरस्कृत
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आज यहां हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद् द्वारा आयोजित युवा विज्ञान पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को अपनाकर उन्हें अनुसंधान के लिए प्रेरित करने के लिए युवा विज्ञान पुरस्कार योजना (Yuva Vigyan Puraskar Yojana) की शुरूआत की थी। सीएम ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 में 47 विद्यार्थियों, वर्ष 2019 में 30 विद्यार्थियों और आज के इस कार्यक्रम में इस वर्ष 46 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा।
शिक्षकों-प्रिंसिपलों को अपने स्टेशन नहीं छोड़ने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षक और प्रिंसिपल आगामी आदेशों तक अपने स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे। कोरोना संकट को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर ये निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कई जगह शिक्षण संस्थान खुल गए हैं और कई जगह आने वाले दिनों में खोले जाने हैं।
बैचबाइज भरे जाएंगे जेबीटी के 54 पद
संवाद सहयोगी, चंबा : प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नौकरी की आस लगाए बैठे बेरोजगार जेबीटी शिक्षकों के लिए खुशी का समाचार है। शिक्षा विभाग चंबा में 54 जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शिक्षा उपनिदेशालय चंबा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है। 54 पदों में सबसे अधिक 20 पद जनरल कोटे से भरे जाएंगे। एससी के 10 एवं ओबीसी से भरे जाने वाले सात पद भी इसमें शामिल हैं।
हिमाचल: अप्रैल-मई में फिर होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अप्रैल-मई में फिर से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन करेगा। इस परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगेगा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक-दो माह में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब वर्ष में दो बार टेट का आयोजन करता है। यह टेट मई-जून और अक्तूबर-नवंबर के बीच करवाया जाता है।
HP TET Result: हिमाचल प्रदेश टीईटी 2020 का रिजल्ट जारी, सिर्फ 17% पास
HP TET 2020 result link: हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (HP TET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। हमाचल प्रदेश बोर्ड (HP Board) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर नतीजे जारी किए गए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक आगे दिया गया है।
HP TET 2020 results : हिमाचल प्रदेश टीईटी में महज 17 प्रतिशत पास, ऐसे देखें रिजल्ट
HP TET- 2020 results : हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 (HP TET) का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है. जारी परिणाम के अनुसार, इस परीक्षा में करीब 17 फीसदी अभ्यर्थी ही सफल हो सके हैं. इसमें सबसे ज्यादा 29.23 प्रतिशत शास्त्री का है. जबकि पंजाबी विषय में सबसे कम 3.09 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं.
अध्यापकों पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई पर भड़का अध्यापक संघ
मंडी (रजनीश) : पंचायती संस्थानों के चुनाव में अच्छा कार्य करने के बावजूद चुनाव आयोग द्वारा कुछ शिक्षक कर्मियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर अपनी सेवा से सस्पेंड करने पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने नाखुशी जाहिर की हैं। संघ ने शिक्षक कर्मचारियों को उनकी सेवाओं से बर्खास्त करने को गैर कानूनी करार दिया है। संघ ने आपात बैठक कर आयोग द्वारा इन कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की है।
अब इस वर्ग के शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में 5 वर्ष होगी समयअवधि
मंडी (रजनीश) : राजकीय सी.एंड.वी. अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सर्किट हाउस मंडी में मिलकर छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 प्रतिशत स्थानांतरण नीति में समय अवधि 13 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष करने की मांग को जायज बताया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस समय अवधि को घटाकर 5 वर्ष कर दिया जाएगा। इसके अलावा कला व शारीरिक शिक्षकों की भर्ती करने तथा शास्त्री व भाषा अध्यापकों को टी.जी.टी. पद नाम देने बारे शिक्षा विभाग से ब्यौरा मांगा गया है। उसके पश्चात आगामी कार्यवाही की जाएगी।
Himachal Pradesh Panchayat Election Results: बीडीसी के नतीजे घोषित, जिला परिषद के लिए गिनती जारी
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh panchayat election) में हुए पंचायत चुनाव के नतीजों का ऐलान हो रहा है। प्रदेश के जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों (बीडीसी) के लिए हुए चुनाव के वोटों की शुक्रवार से गिनती हो रही है। 1638 पदों के लिए हुए पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं जिला परिषद की 239 में से 60 सीटों पर ही ताजा जानकारी मिलने तक नतीजे आए हैं।
हिमाचल सरकार ने 1367 कंप्यूटर शिक्षकों को दी राहत, तीन माह की एक्सटेंशन दी; पढ़ें पूरा मामला
शिमला, जागरण संवाददाता। राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1367 कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार ने राहत दी है। राज्य सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया है। कंप्यूटर शिक्षा देने का कार्य कर रही नाइलेट कंपनी को पहली जनवरी से 31 मार्च 2021 तक की एक्सटेंशन दी है। सरकार की मंजूरी के बाद शिक्षा उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कंपनी के साथ करार 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। करार समाप्त होने से पहले ही सरकार ने एक्सटेंशन की अधिसूचना जारी कर दी है। कंप्यूटर शिक्षक कंपनी को एक्सटेंशन की बजाय पॉलिसी बनाकर नियमित करने की मांग कर रहे थे।
हिमाचल में जनवरी अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में खुल सकते हैं स्कूल
देश के कई राज्यों में स्कूल खुलने के बाद अब हिमाचल सरकार ने भी इस बाबत विचार करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के विद्यार्थियों के साथ हुए संवाद के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल खोलने की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की कक्षाएं सबसे पहले शुरू हों, इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस से मुख्यमंत्री के संवाद में अधिकांश विद्यार्थियों ने स्कूलों को जल्द खोलने की वकालत की। वार्षिक परीक्षाओं को स्कूलों में ही आयोजित करने की मांग की गई।
एचपीयू शिमला में नौकरी का मौका, पांच विभागों में शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार जल्द
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दृश्यकला, वाणिज्य, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन विभाग के शिक्षकों के पदों के लिए जल्द साक्षात्कार लेगा। भर्ती समिति के प्रभारी प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि इन विभागों के सहायक और सह आचार्य के पदों की चल रही भर्ती प्रक्रिया में जल्द साक्षात्कार होंगे।
Cabinet Decisions Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल 27 जनवरी से स्कूल जाना होगा शिक्षकों को
शिमला, राज्य ब्यूरो। अंतत: हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय ले लिया है। पांचवीं, आठवीं, नवीं के साथ ही दसवीं, दस जमा एक और दस जमा दो की कक्षाएं एक फरवरी से शुरू हो जाएंगी। यह व्यवस्था ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के लिए है। शरद अवकाश वाले स्कूलों के लिए कक्षाएं 15 फरवरी से खुलेंगी। राज्य के आइटीआइ, तकनीकी संस्थानों और तकनीकी विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई एक फरवरी से शुरू हो जाएगी। डिग्री कॉलेज आठ फरवरी से खोले जाएंगे। स्कूलों शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग को 27 जनवरी से स्कूल जाना होगा। यह फैसले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए हैं। बैठक अभी जारी है। इसके साथ ही बच्चों के स्कूल जाने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि स्कूलों में एसओपी का पूरा ध्यान रखना अनिवार्य होगा।
Himachal School Reopen: स्कूल खुलते ही शुरू होंगे यूनिट टेस्ट, शिक्षकों पर होगी दोहरी जिम्मेदारी, पढ़ें खबर
शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। राज्य के सरकारी स्कूलों में एक फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूल खुलते ही बच्चों के यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। टेस्ट दसवीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं के बच्चों के लिए करवाए जाएंगे। स्कूल प्रधानाचार्य खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। यूनिट टेस्ट किस दिन होगा यह भी प्रधानाचार्य ही तय करेंगे। टेस्ट में हर बच्चे का भाग लेना अनिवार्य किया गया है। जो बच्चे नियमित कक्षाएं लगाने स्कूल आएंगे, उनके क्लास में टेस्ट होंगे। इसके अलावा जो बच्चे स्कूल नहीं आएंगे उनके लिए टेस्ट ऑनलाइन ही आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने शिक्षकों पर काम के बोझ को दोगुना कर दिया है। क्लास में पढ़ाने के साथ उन्हें ऑनलाइन भी बच्चों को पढ़ाना, उनका टेस्ट लेना और होमवर्क चेक करना होगा। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से इस संबंध में बुधवार को सभी स्कूल प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को सर्कुलर जारी कर दिया है।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन: प्रवीण शर्मा
पालमपुर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा व पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा ने सभी कर्मचारियों को पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि कर्मचारी हर परिस्थिति में हर कार्य कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से करते हैं। और यही देश के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य व मुख्य अध्यापक पद पर जल्द मिलेगी पदोन्नति
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 200 शिक्षकों को जल्द ही पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। टीजीटी और प्रमोटी लेक्चरर को मुख्य अध्यापक और लेक्चरर को प्रधानाचार्य बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पदोन्नति के लिए पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 17 फरवरी तक स्कूलों से शिक्षकों के आवेदन मांगे गए हैं।
हिमाचल प्रदेश TET 2020 नवंबर सेशन के लिए आंसर की जारी, देखें hpbose.org
नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर ऑनलाइन मोड में नवंबर सत्र के लिए एचपी टीईटी 2020 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. एचपी टीईटी उत्तर कुंजी 2020 पीडीएफ रूप में जारी की गई है. HP TET 2020 उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 6 जनवरी 2021 तक आपत्ति उठाई जा सकती है.
हिमाचल में अब ऑनलाइन मिलेंगे पेयजल कनेक्शन, सरकार ने शुरू की सुविधा
हिमाचल प्रदेश में पानी के नए कनेक्शन लेने के लिए हजारों लोगों को सरकार ने राहत दी है। नए साल के पहले दिन से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। आवेदकों को अब नए कनेक्शन के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। यह व्यवस्था शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए की गई है। गांवों में सरकार जलजीवन मिशन के तहत खुद नल लगवा रही है।
Himachal Pradesh 10th 12th Board Exam: हिमाचल प्रदेश में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब से हैं एग्जॉम
Himachal Pradesh 10th 12th Board Exam: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हिमाचल प्रदेश में स्कूली परीक्षाएं आगामी चार मई से शुरू होंगी. बोर्ड परीक्षाओं की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुल ने दी.