; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री Rohit Thakur ने व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्ति पर बात की

 Himachal Education Minister : शिमला में व्यावसायिक शिक्षक हड़ताल पर हैं और प्रदेश सरकार से सरकारी उपक्रमों के तहत नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। व्यावसायिक शिक्षकों ने आउटसोर्स कंपनियों पर वेतन में अनियमितता और विभाग के निर्देशों के बावजूद समय पर एरियर न देने का आरोप लगाया है। ऐसे में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने समय पर एरियर न देने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों की बड़ी भर्ती, 2800 नए शिक्षक होंगे नियुक्त

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 2800 जेबीटी, टीजीटी, सीएंडवी की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी है।

हिमाचल में भर्ती होंगे 100 उर्दू और पंजाबी टीचर

 हिमाचल के सरकारी स्कूलों में उर्दू और पंजाबी शिक्षक भर्ती होंगे। करीब 100 टीचर्स की भर्ती को लेकर मामला के अगली कैबिनेट में लाने के निर्देश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिए हैं। वह बुधवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर आकर जूता पॉलिश और गाड़ियां साफ कर रहे वोकेशनल टीचर्स

 समीक्षा कुमारी/शिमला: हिमाचल प्रदेश के 1100 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में वोकेश्नल सब्जेक्ट की पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ी हुई गई, जिन वोकेश्नल टीचर ने प्रदेश के हजारों छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा देनी थी वो आज खुद ही सड़कों पर जूतों की पॉलिश करने पर मजबूर हैं. दरअसल वोकेशनल टीचर्स स्थायी नीति की मांग को लेकर शिमला में तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. 

3 सालों से लेट स्कूल आ रही थी शिक्षिका, अब हरकत में आया विभाग

 कुल्लू: जिला कुल्लू की एक शिक्षिका पर शिक्षा विभाग की गाज गिरने जा रही है. दरअसल लग घाटी के चौपाडसा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला की एक शिक्षिका पिछले 3 सालों से स्कूल देरी से पहुंच रही है. जिसके चलते स्कूल में पढ़ रहे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ऐसे में जब बीते दिन भी महिला टीचर स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है.

'सुक्खू सरकार से लिखित आश्वासन मिलने तक धरना जारी', वोकेशनल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की दो टूक

 Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश वोकेशनल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा. यह वोकेशनल शिक्षकों के धरना प्रदर्शन का चौथा दिन है. एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं देती है, तब तक वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे.

65 वर्ष में दी जाए रिटायरमेंट, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रति कुलपति से की मांग

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रति कुलपति के समक्ष एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक विकास और उत्कृष्टता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

Teacher Recruitment: हिमाचल में 2 या 3 साल के लिए होगी शिक्षक भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी हिमाचल में शिक्षक भर्ती का फार्मूला लगभग तय हो गया है.

 Teacher Recruitment himachal Pradesh: हिमाचल में शिक्षक भर्ती का फार्मूला लगभग तय हो गया है. वहीं प्रदेश के दूरदराज इलाकों में खाली पड़े पदों को सरकार भरने जा रही है.  इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में मंगलवार को मंथन हुआ और जो फार्मूला निकाला गया है, उसके तहत फिलहाल अस्थायी तौर पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जो कि दो या तीन साल के लिए होगी.  

HP Teachers Recruitment: हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, कहा- 'अस्थाई नियुक्ति की खबरें गलत'

 CM Sukhu On Teachers Recruitment: देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में यह समस्या और भी विकराल है, क्योंकि यहां ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी पर ही

Himachal: बिना साक्षात्कार शैक्षणिक योग्यता पर भर्ती होंगे हजारों अस्थायी शिक्षक, नई नीति बनाने की तैयारी

 हिमाचल प्रदेश में बिना साक्षात्कार लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हजारों अस्थायी शिक्षकों की भर्ती होगी। जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में दो या तीन साल के लिए यह नियुक्तियां होंगी। मंगलवार को

आउटसोर्स कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने की मिली छूट

 शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट (Himachal Pradesh High Court) ने सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कम्प्यूटर शिक्षकों (Outsource Computer Teachers in govt Schools) के लिए पॉलिसी बनाने की छूट दे दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को यह छूट देते हुए स्पष्ट किया कि पॉलिसी बनाने में कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने से जुड़ी याचिकाओं का लंबित रहना सरकार के आड़े नहीं आएगा। मामलों पर अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है।

आउटसोर्स कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए पालिसी बनाने की अनुमति, 25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

 हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए पालिसी बनाने की छूट दे दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को यह छूट देते हुए स्पष्ट किया कि पालिसी बनाने में कम्प्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने से जुड़ी याचिकाओं का लंबित रहना सरकार के आड़े नहीं आएगा। मामलों पर अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने यह आदेश पारित करते हुए सरकार को कहा कि वह हाई कोर्ट के पांच जून, 2014 के आदेशों को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए पालिसी बनाने के लिए स्वतंत्र है।

हिमाचल: पिछले 7 सालों से क्यों बंद है शारीरिक शिक्षकों की भर्ती बताएं सरकार: संदीप घई

 बेरोजगार शारीरिक शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष संदीप घई ने सरकार से पूछा कि पिछले 7 सालों से शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद नहीं भरा जा रहा है। इसका कारण बताएं r&p रूल्स सरकार द्वारा बनाए गए फिर क्यों बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को कोर्ट का मुंह देखना पड़ रहा है।

हिमाचल:हाईकोर्ट ने दी राहत, कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने में आड़े नहीं आएंगी याचिकाएं –

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आउटसोर्स पर तैनात कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने की छूट दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अदालत में समक्ष लंबित याचिकाएं पॉलिसी बनाने के लिए आड़े नहीं आएंगी। मामलों पर अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है। अदालत ने कहा कि 5 जून 2014 के

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: अगस्त में जारी होगी 10वीं और 12वीं की अंतिम मेरिट लिस्ट

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट अगले महीने जारी करेगा। इस महीने के अंत तक बोर्ड दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण कार्य को पूरा कर लेगा। 10वीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मई में घोषित किया गया था। इस दौरान बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाने का उन अभ्यर्थियों को मौका दिया था, जोकि अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं थे।

Himachal: हिमाचल में 1,326 कंप्यूटर शिक्षकों के लिए बनेगी पॉलिसी, शिक्षा विभाग देखेगा पूरा मामला

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों के लिए प्रदेश सरकार पॉलिसी बनाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने शिक्षा विभाग को इस पूरे मामले को एग्जामिन (परीक्षण) करने के लिए कहा है। नए सिरे से भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनेंगे।

Himachal: बारिश के कारण काउंसलिंग स्थगित, परीक्षाएं रद्द, प्रवेश की बढ़ाई तिथि

 भारी बारिश का असर शिक्षण संस्थानों पर भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 10 और 11 जुलाई को प्रस्तावित बी फार्मेसी की काउंसलिंग स्थगित कर दी है। अब बी फार्मेसी की पहले चरण की काउंसलिंग तय शेड्यूल के दूसरे चरण की तिथि को होगी। विवि ने अपनी वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी अपलोड कर दी है। तकनीकी विवि में वर्तमान में नए दाखिलों को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।

हिमाचल के कॉलेजों में होगी 248 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमाचल  में कई कॉलेज ऐसे हैं जहां पर शिक्षकों की कमी लगातार बनी हुई है। ऐसे में पढ़ाई पर तो असर पड़ता ही है साथ में छात्र अपना मनपसंद विषय भी नहीं चुन पाते हैं। जिल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी चल रही है वहां पर पढ़ाई करने वालों के लिए गुड न्यूज है। अब शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी है। उच्च शिक्षा विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में 248 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया। शिक्षा विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी हुआ है। इस आदेश के अनुसार राज्य भर के कॉलेजों में 248 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है, जिसमें अर्थशास्त्र में 31, अंग्रेजी में 40, रसायन विज्ञान में 30, भूगोल में 9, भौतिकी में 33, इतिहास में 34 और समाजशास्त्र में 9 शामिल हैं।

Himachal: साल में दो बार से अधिक प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं जा सकेंगे शिक्षक, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक साल में दो बार से अधिक प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं जा सकेंगे। स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने का तर्क देते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। बिना विभागीय मंजूरी के प्रशिक्षण के लिए जाने पर भी रोक लगा ही है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि कई शिक्षक लगातार प्रशिक्षण पर जाते हैं।

हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के पौने दो लाख विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट

 10th, 12th Certificates: हिमाचल प्रदेश में दसवीं व जमा दो विद्यार्थियों का प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इंतजार खत्म कर दिया है। इसके चलते प्रदेश भर के पौने दो लाख छात्रों को दसवीं व जमा दो के सर्टिफिकेट दिए जाने हैं, जो बोर्ड की ओर से जारी कर दिए हैं।

UPTET news