हिमाचल सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग में रूटीन तबादलों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। प्रतिबंध के बावजूद तबादलों के मामले सरकार को भेजे गए तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
खराब रिजल्ट को लेकर शिक्षक बोले, सरकार की ये पॉलिसी बच्चों को कर रहीं ‘फेल’
शिमला: खराब रिजल्ट को लेकर सरकार की कार्रवाई पर सवाल
उठाते हुए शिक्षकों ने कहा है कि जब तक स्कूलों में नो रिटैंशन पॉलिसी
जैसी शिक्षा विरोधी नीतियां लागू होंगी, स्कूलों में अच्छे परिणाम कैसे
आएंगे। शिक्षकों का कहना है कि इस पॉलिसी के तहत जीरो स्कोरिंग बच्चे को भी
अगली कक्षा में प्रमोट करना पड़ता है। यह सिलसिला 8वीं कक्षा तक जारी रहता
है।
HGTU: अध्यक्ष बाले-निदेशालय में जो हुआ, उससे बहुत आहत हूं
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ से बीस पदाधिकारियों के इस्तीफे देने का दावा करने वाले चितरंजन काल्टा के खिलाफ अन्य पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
गैर शिक्षकों को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय का अहम फैसला
शिक्षकों के बाद अब सरप्लस गैर शिक्षकों की ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों से सरप्लस स्टाफ का रिकॉर्ड तलब किया है। जिलों में तैनात सरप्लस क्लर्क और असिस्टेंट की अब रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
तैयार रहें शिक्षक, दस दिन में होंगे तबादले
दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों की सूचियां सचिवालय पहुंचना शुरू हो गई हैं। सरकार ने 274 सब्जेक्ट टीचरों को नोटिस जारी कर खराब रिजल्ट आने के कारण बताने को कहा था। शिक्षकों के जवाब सरकार के पास पहुंचना शुरू हो गए हैं।
शिक्षकों से तसल्ली से होगी पूछताछ
राज्य ब्यूरो, शिमला : दसवीं और जमा दो कक्षा में 25 फीसद से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक ों पर कार्रवाई के संबंध में बरती जा रही सुस्ती पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए आठ जून तक संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
इस हफ्ते जारी होगी रूसा की नई गाइडलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कार्यकारी परिषद की बैठक में नए शैक्षणिक सत्र से यूजी कोर्स में विवि अनुदान आयोग की ओर से रूसा लागू करने के लिए जारी किए गए डाक्यूमेंट के मुताबिक सिलेबस और पाठ्यक्रम लागू करने के फैसले की अधिसूचना जारी कर दी है।
जीएस बेदी बने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
के जीएस बेदी को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
रविवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक के प्रदेश स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव ऊना
मुख्यालय स्थित निजी पैलेस में हुए। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश भर से 400 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।
डिप्लोमा कोर्सो में प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : निदेशक, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश राजेश्वर गोयल ने बताया कि हिप्र तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत समस्त राजकीय व प्राईवेट बहुतकनीकी संस्थानों में चल रहे डिप्लोमा कोर्सो में प्रवेश के लिए संशोधित काउंसलिंग एंड एडमिशन शैड्यूल विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
खराब रिजल्ट पर बदले गए 103 प्रिंसिपल, 274 शिक्षकों को नोटिस जारी
दसवीं और जमा दो कक्षा का परिणाम निकलने के बाद सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। खराब रिजल्ट को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 103 स्कूल प्रिंसिपलों के तबादले कर दिए हैं।
बीबीए, बीसीए में गेस्ट फैकल्टी आधार पर रखे जाएंगे शिक्षक
शिमला| बीबीए,बीसीए में गेस्ट फैकल्टी के आधार पर शिक्षक रखे जाएंगे। इसके लिए विवि की ओर से सादे कागज पर आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी को 18 जून तक आवेदन करना होगा। 27 जून को सुबह 11 बजे कुलपति कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। चयनित अभ्यर्थी को प्रति लेक्चरर के हिसाब से 500 रुपए मिलेंगे। जाे कि प्रतिमााह 25 हजार तय की गई है। यह जानकारी विवि की ओर से जारी की गई है।
िशक्षक नेता पर जांच क्या िबठाई कई शिक्षक पहुंच गए िनदेशालय
राजकीयअध्यापक संघ के अध्यक्ष के खिलाफ विभाग की ओर से बिठाई जांच को लेकर निदेशालय में दिनभर हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ। अपने नेता के खिलाफ शुरू हुई जांच से बिफरे टीचर स्कूल में बच्चों की पढ़ाई छोड़ शिक्षा निदेशालय पहुंचे। करीब 30 टीचरों का प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ. दिनकर बुराथोकी से मिलने पहुंचा। टीचरों का तर्क था कि वे सभी छुट्टी लेकर निदेशालय आए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे।
घरेलू औरतें क्या-क्या रोजगार कर सकती हैं?
नई दिल्ली. भारतीय समाज में महिलाओं का विशिष्ट स्थान रहा हैं। घरेलू महिला और कामकाजी महिला की समाज में अहम भूमिका रही है, लेकिन आमतौर पर महिलाओं के सामने यह समस्या आती है कि वे अपने घर और परिवार का ख्याल रखने के चक्कर में उन्हें कॅरियर से समझौता करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री दरबार पहुंची शिक्षकों-गैर शिक्षकों की लड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला : प्रदेश के शिक्षकों
और गैर शिक्षकों की लड़ाई मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गई है। प्रदेश
राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल
ने उच्च शिक्षा निदेशालय के ट्रांसफर सेल की शिकायत मुख्यमंत्री से की।
वीरेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि ट्रांसफर सैल में अफसर मुख्यमंत्री के डीओ
नोट दबा रहे हैं। पैसे लेकर वहां काम हो रहा है।
कम रिजल्ट वाले शिक्षक दो दिन में दें जवाब
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : बोर्ड कक्षाओं में कम रिजल्ट देने वाले
अध्यापकों को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा कि क्या कारण रहे कि
उनके विषय का परिणाम 25 प्रतिशत से कम रहा। साथ ही स्कूल मुखियों को भी
शिक्षक के स्पष्टीकरण पर अपने कॉमेंट्स देने होंगे।
दो वर्ष से स्कूल नहीं आए मैडम
संवाद सहयोगी, चंबा : गरोला के ककरी स्कूल में तैनात जेबीटी शिक्षिका
करीब दो वर्ष से नदारद हैं। इस कारण स्कूल में बच्चों की पढ़ाई ठप है।
शिक्षा विभाग ने जेबीटी शिक्षिका मीनू देवी को कई बार नोटिस भी जारी किया
है, लेकिन कोई जवाब नहीं आया है।
बीईओ के ज्वाइन न करने के कारण नहीं मिला वेतन
संवाद सहयोगी, आनी : शिक्षा खंड निरमंड के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में तैनात 350 कर्मचारी पहली जून को वेतन से वंचित रह गए हैं। 106 स्कूलों के जलवाहकों, अध्यापकों व नॉन टी¨चग स्टाफ को निरमंड डीडीओ अथॉरिटी न होने के कारण पहली जून को बिना वेतन के ही घर जाना पड़ा।
सरकारी जॉब न्यूज - Sarkari Naukri : सरकारी नौकरी 2016 - Latest Jobs Update
- जीएसआई भर्ती में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया 209 ड्राइवर के पद : अंतिम तिथि – 26 जुलाई 2016
- नौसेना शिप रिपेयरिंग यार्ड भर्ती में 67 ट्रेड अपरेंटिस के पद : अंतिम तिथि – 30 जून 2016
- आरआईई भुवनेश्वर भर्ती में 29 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद : अंतिम तिथि – 10 जून 2016
- सीएमएफआरआई भर्ती में 20 स्किल्ड सपोर्ट स्टाफ के पद : अंतिम तिथि – 26 जून 2016
Subscribe to:
Comments (Atom)