प्रस्तावना - गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन खूबसूरत दुनिया में लाते हैं।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
अब इन स्कूलों में लगेंगी योग की कक्षाएं, तैयारियों में जुटा शिक्षा अभियान
शिमला: हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में अब छात्रों को
नियमित तौर पर योग भी सिखाया जाएगा। इसको लेकर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा
अभियान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान पहले इसमें प्रदेश के सभी जिलों से
रिसोर्स पर्सन तैयार करेगा जो स्कूलों में जाकर शिक्षकों को ट्रेनिंग
देंगे।
मांगें ना मानी तो 7 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय में करेंगे रैली
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा निदेशक (उच्च) को मुख्य छह
मांगों को लेकर 40 दिनों का नोटिस जारी कर दिया है। इस अवधि के दौरान यदि
इन मुख्य मांगों जिनमें प्रिंसिपल पदोन्नति नियमों में प्रवक्ताओं
मुख्याध्यापकों की संख्यानुसार 95:5 अनुपात में बदलाव, पीजीटी से प्रवक्ता
पदनाम की बहाली, वर्ष 2003 से
स्कूलों में लिपिकों की हो भर्ती
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की
बैठक निरमंड में मंगलवार को हुई। इसमें स्कूलों में लिपिक के रिक्त पदों को
पदोन्नति से भरने के बारे में चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने चर्चा की कि
सरकार ने बीते वर्ष 1004 नए स्कूल खोले और स्तरोन्नत किए हैं।
सीएम बोले, 5वीं-8वीं में हों बोर्ड परीक्षा, पैट शिक्षकों का मामला भी उठाया
मुख्यमंत्री वीरभद्र
सिंह ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से आग्रह किया कि
प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) को विशेष प्रशिक्षण दिलाने की मंजूरी दी
जाए। उन्होंने कहा कि इससे वे शिक्षा का अधिकार अधिनियम को लागू करते हुए
शैक्षणिक ढांचा सुदृढ़ कर सकेंगे।
प्रदेश के हजारों शिक्षकों से होगी रिकवरी
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में नियमित हुए हजारों पैरा टीजीटी व
अनबंध टीजीटी से अब रिकवरी होगी। इस संबंध में प्रदेश शिक्षा विभाग के
निर्देशों ने शिक्षकों की चिंता को बढ़ा दिया है। इन शिक्षकों से रिकवरी इस
आधार पर होगी कि इन नियमित हुए 3200 शिक्षकों में से 2200 शिक्षकों का
न्यूनतम वेतन 14,430 के स्थान पर अब 13,900 रुपये कर दिया गया है।
हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, करें तैयारी
मंडी: जिला के प्राथमिक स्कूलों जो शिक्षकों की कमी से
जूझ रहे हैं, को शीघ्र ही शिक्षक मिल जाएंगे। सरकार ने जे.बी.टी. के 600
पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। उक्त जे.बी.टी. पदों में से मंडी जिला के
हिस्से में 115 पद आए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मंडी जिला में
जे.बी.टी. के 115 पदों को भरने को लेकर उपनिदेशक को निर्देश दे दिए हैं।
जेबीटी के 89 पदों के लिए 789 ने जताई दावेदारी
मंडी। मंडी जिले में
जेबीटी के 89 पदों के लिए 789 टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी ने दावेदारी जताई है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से उपरोक्त जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के
लिए बुधवार को काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसमें जिलाभर के 789 टेट
उत्तीर्ण जेबीटी ने भाग लिया।
बैचवाइज भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों को भेजे बुलावा पत्र
सीएंडवी वर्ग के
शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार तिथियां जारी कर दी गई हैं।
पात्र उम्मीदवारों को प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय की ओर से बुलावा पत्र
भेज दिया गया है। निर्धारित तिथियों में पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार
लिया जाएगा। जिला कैडर से संबंधित सीएंडवी वर्ग शास्त्री/ भाषा अध्यापक/
कला अध्यापक /शारीरिक शिक्षक के बैचवाइज भर्ती के तहत साक्षात्कार लिए
जाएंगे।
अध्यापक नहीं मार सकेंगें बंक ऑनलाइन होगी इंस्पेक्शन रिपोर्ट
प्रदेश के सरकारी स्कूलों से अब अध्यापक बंक नहीं मार सकेंगे। अध्यापकों की
चैकिंग के लिए सरकार ने इंस्पेक्शन सेल का गठन कर दिया है। यह अलग अलग स्तर
पर किया गया है। इसमें 12 उप निदेशक, 20 प्रधानाचार्य और 20 बीपीईओ शामिल
है।
कोचिंग से नहीं, अब सेल्फ स्टडी से आईआईटी परीक्षा पास कर रहे छात्र
नई दिल्ली. आईआईटी में दाखिले के लिए अब छात्र कोचिंग पर ज्यादा निर्भर नहीं हैं। अधिकतर सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता दे रहे हैं। खुद से तैयारी करने वाले ऐसे छात्रों की संख्या देश में 52.4 फीसदी है। पहली बार इस तरह का ट्रेंड देखने को मिला है।
जेबीटी के 89 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू
मंडी। प्रारंभिक
शिक्षा विभाग ने जेबीटी के पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी
है। मंडी जिला में जेबीटी के 89 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 22 अगस्त
से सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे। 22 अगस्त को सर्वप्रथम जोगिंद्रनगर और गोहर
रोजगार कार्यालय में पंजीकृत टेट पास जेबीटी भाग लेंगे।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हो कमेटी और जांच : पीजीटी शिक्षकों की वेतन कटौती
राज्य ब्यूरो, शिमला : पीजीटी शिक्षकों की वेतन कटौती करने के मामले में
हिमाचल शिक्षक महासंघ ने निष्पक्ष छानबीन की मांग की है। इसके लिए मुख्य
सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इस
लापरवाही के लिए कौन-कौन से अधिकारी जिम्मेदार हैं। क्या वित्त विभाग की
गलती है या शिक्षा विभाग की गलती के कारण शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा
है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी भर्ती में 15 प्रशासनिक ऑफिसर पद : अंतिम तिथि – 03 सितंबर 2016
- आयकर विभाग भर्ती में 47 इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट व एमटीएस पद : अंतिम तिथि – 12 सितंबर 2016
- आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती में 53 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पद : अंतिम तिथि – 16 सितंबर 2016
- आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती में 8000 टीचर (पीजीटी / टीजीटी / पीआटी) के पद : अंतिम तिथि – 13 सितम्बर 2016
हिमाचल में कंप्यूटर शिक्षकों के 611 पदों पर भर्ती, करें तैयारी
हिमाचल सरकार जल्द ही
611 कंप्यूटर शिक्षक (पीजीटी आईपी) भर्ती करने जा रही है। प्रदेश लोक सेवा
आयोग के माध्यम से यह भर्तियां की जाएंगी। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के
बाद शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया
है।
10वीं, 12वीं के टॉपरों को अभी नहीं मिलेंगे लैपटॉप, जानें क्यों?
प्रदेश स्कूल शिक्षा
बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा की मेरिट लिस्ट में शुमार दस हजार मेधावी
बच्चों को लैपटॉप प्राप्त करने के लिए अभी और अधिक इंतजार करना पड़ेगा।
टेंडर खोलने के 17 दिन बाद भी शिक्षा विभाग ने कंपनी का चयन कर टेंडर की
अलॉटमेंट नहीं की है।
Subscribe to:
Comments (Atom)