राज्य ब्यूरो, शिमला। राजकीय अध्यापक संघ प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग
के खिलाफ कोर्ट में दस्तक देगा। शिक्षा विभाग की ओर से धरने प्रदर्शन में
शामिल शिक्षकों का ब्यौरा मांगने का संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ का
कहना है कि यह गैर जरूरी कार्रवाई है जो अध्यापकों के मौलिक अधिकारों का
हनन है।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अनुबंध पर कार्यरत 1051 TGT हुए Regular
शिमला: प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अनुबंध पर कार्यरत 1051
टी.जी.टी. की सेवाओं को नियमित किया है। बता दें कि सी.एम. वीरभद्र ने हाल
ही में हिमाचल दिवस पर घोषणा करते हुए अनुबंध कार्यकाल को 5 साल से घटाकर 3
साल कर दिया था।
शिक्षा विभाग ने 1051 TGT को नियमित करने के आदेश जारी
हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
शिक्षा विभाग ने 1051 TGT को नियमित करने के आदेश वीरवार को जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सभी विभागों में से अभी तक तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की ये सबसे बड़ी संख्या वाली लिस्ट जारी हुई है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की लिस्ट उन्हें दिए गए स्टेशन के साथ जारी कर दी है।
शिक्षा विभाग ने 1051 TGT को नियमित करने के आदेश वीरवार को जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सभी विभागों में से अभी तक तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की ये सबसे बड़ी संख्या वाली लिस्ट जारी हुई है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की लिस्ट उन्हें दिए गए स्टेशन के साथ जारी कर दी है।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्र सरकार लाएगी बिल: जावड़ेकर
जेएनएन, चंडीगढ़। उत्तर भारत के आठ
राज्यों की शिक्षा संबंधी क्षेत्रीय कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए
शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर चंडीगढ़ पहुंचे।
जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नया बिल
लाने की तैयारी कर रही है।
पीटीए का वेतन अनुबंध के बराबर करने की तैयारी, 7500 स्कूलों में तैनात
शिमला. पूर्वमें कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी स्कूलों में पीटीए आधार पर शिक्षकों की नियुक्तियां की गई थी। 7500 के करीब शिक्षकों को स्कूलों में तैनात कर दिया गया था। सरकार बदलने के बाद भर्तियों के इन मामलों पर जांच बैठाई गई।
कंप्यूटर शिक्षकों के लिए बनाई जाए ठोस नीति
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : प्रदेश सरकार कंप्यूटर अध्यापकों के हितों को
ध्यान में रखते हुए शीघ्र ठोस नीति बनाए, ताकि प्रदेश भर के स्कूलों में 16
वर्ष से शिक्षा प्रदान रहे कंप्यूटर अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
यह बात प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रोशन मेहता ने कही।
फोन से संपर्क कर शिक्षक के खाते से उड़ाए 40000 रुपए
कुल्लू : शातिरों ने कुल्लू के एक
शिक्षक के खाते से 40 हजार रुपए उड़ा लिए हैं। शातिरों ने स्वयं को बैंक
कर्मचारी बताकर पहले शिक्षक को फोन करके बात की और फिर बातों ही बातों में
ए.टी.एम. कार्ड के बारे में जानकारी मांगी। शिक्षक भी शातिरों पर विश्वास
करके उन्हें अपने बैंक खाते के संदर्भ में सारी जानकारी देते रहे।
प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों के नामों की सूची मांगी
शिमला : शिक्षा विभाग ने शिमला में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन में शामिल
शिक्षकों का ब्योरा मांग लिया है। इस संबंध में जिला उपनिदेशकों की ओर से
प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
कंप्यूटर अध्यापकों के लिए शीघ्र ठोस नीति बनाए सरकार: मेहता
प्रदेश सरकार कंप्यूटर अध्यापकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ठोस
नीति बनाए। ताकि प्रदेश भर के स्कूलों में 16 वर्षों से शिक्षा प्रदान रहे
कंप्यूटर अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
विधानसभा के बाहर शिक्षक करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ
पुरानी पेंशन
व्यवस्था को दोबारा बहाल करने सहित अध्यापकों को पेश आ रही समस्याओं पर
आंदोलन तेज हो गया है। विधानसभा परिसर के बाहर प्रस्तावित सद्बुद्धि यज्ञ
और धरने में जिला सोलन से 400 अध्यापक शिरकत करेंगे।
सीएंडवी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष के बयान की निंदा
संवाद सहयोगी, धीरा : हिमाचल प्रदेश पुन: रोजगार प्राप्त पूर्व सैनिक संघ
के संगठन सचिव अरुण गुप्ता ने राजकीय सीएंडवी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष
के विधायकों व मंत्रियों की पेंशन बंद करने संबंधी बयान की निंदा की है।
171 शिक्षक नियमित, आदेश जारी
शिमला, राज्य ब्यूरो। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 171 शिक्षको के
नियमितीकरण के आदेश जारी किए है। अनुबंध कार्यकाल का तीन साल पूरा करने
वाले इन शिक्षको मे कॉलेज काडर के 108 असिस्टेट प्रोफेसर शामिल है, जबकि 63
सीएडंवी शिक्षक है।
अब शिक्षकों के लिए होगी CAT-SAT जैसी परीक्षा!
शिक्षक बनने की राह अब थोड़ी और कठिन हो सकती है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) स्कूल के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट पर विचार कर रहा है, जिसके आधार पर राज्य उन्हें रोजगार देने का विकल्प चुन सकता है।
सरकार की सद्बुद्धि के लिए 21 शास्त्री करेंगे यज्ञ, फिर गरजेंगे शिक्षक
विधानसभा के बाहर 21
शास्त्री 27 मई को सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे। यज्ञ के बाद राजकीय अध्यापक संघ
के बैनर तले हजारों शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। सरकार ने 27 मई को
विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।
सीएंडवी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र का जताया आभार
न्यूली : जिला कुल्लू के 40 सीएंडवी शिक्षकों को नियमित करने पर सीएंडवी
शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग व सरकार का आभार जताया है।
निदेशालय घूमने वाले टीचर्स से होगा जवाब-तलब
स्कूल से फरलो मारकर दिनभर शिक्षा निदेशालय में घूमकर राजनीति चमकाने वाले
शिक्षकों की अब खैर नहीं। शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों पर नकेल कसने जा रहा
है। राज्य सचिवालय, शिक्षा निदेशालय सहित उप शिक्षा निदेशालय में आने वाले
शिक्षकों को ये बताना होगा कि वे किस काम से यहां आए हैं।
गैर शिक्षकों ने निदेशक को बताईं समस्याएं
हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की निदेशालय इकाई की बुधवार को
बैठक हुई। उच्च शिक्षा निदेशक बीएल बिंटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15
सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा की कर्मचारियों ने निदेशक के समक्ष
निदेशालय में कर्मचारियों की सीटों का युक्ति करण करने, एटीएम लगाने की
मांग प्रमुखता से उठाई।
अध्यापक संघ के विधानसभा घेराव में 15 हजार शिक्षक भाग लेंगे
शिमला | हिमाचलप्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के 27 मई को आयोजित होने वाले
धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव में 15 हजार शिक्षक भाग लेंगे। राजकीय
अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने दावा किया है कि प्रदेश भर से
शिक्षक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विद्या उपासकों काे अनुबंध जेबीटी के बराबर वेतन
शिमला.
सरकारी स्कूलों में ग्रामीण विद्या उपासक (ईजीएस) शिक्षकों को राज्य सरकार
ने बड़ा तोहफा दिया है। इन शिक्षकों के वेतन को बढ़ाकर अनुबंध जेबीटी के
बराबर कर दिया गया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)