; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

सरकार! बिना वेतन कैसे पालें परिवार

संवाद सूत्र, जवाली : प्रदेशभर के स्कूलों में कार्यरत 1428 कंप्यूटर शिक्षक चार माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रोशन लाल मेहता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दलजीत मन्हास ने महाराणा प्रताप भवन लब में आयोजित बैठक में कहा कि वेतन न मिलने से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया।

JBT के संशोधित आरएंडपी वेबसाइट में

हिमाचल दस्तक । मंडी
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अब JBT के संशोधित आरएंडपी नियम को अपनी वेबसाइट में शामिल कर लिया है। अब JBT भर्ती बैच व कमीशन से होने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा बीते कुछ साल से टेट मेरिट को आधार बनाकर जेबीटी की भर्ती करवाई जा रही थी।

SMC शिक्षकों के लिए बजट जारी, विभाग ने जिलों से मांगी डिमांड

शिमला : प्रदेश सरकार ने एस.एम.सी. शिक्षकों के वर्ष 2017-18 के लिए बजट जारी किया है। सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग को यह बजट जारी किया है। इसके तहत स्कूलों में एस.एम.सी. पॉलिसी के अंतर्गत पी.जी.टी. शिक्षकों का वेतन जारी किया जाएगा।

स्कूलों से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों की नकेल कसेगा विभाग, ऐसे होगी कार्रवाई

चंबा। जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पाठशालाओं पर शनिवार को शिक्षा विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने स्कूलों में शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर से लेकर तमाम रिकॉर्ड्स जांचे।

गैरशिक्षण कार्यो में न हो शिक्षकों की तैनाती

जागरण टीम, नगरोटा बगवां/कांगड़ा : राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान व वरिष्ठ उपप्रधान सरोज मैहता ने कहा है कि गैरशिक्षण कार्यो में शिक्षकों की तैनाती तुरंत प्रभाव से बंद की जानी चाहिए।

डीएलएड के नामांकन को सत्यापन को 14 दिन और

हिमाचलके 831 शिक्षकों को एनआईआेएस की आेर से शुक्रवार को बड़ी राहत दी है। जिन शिक्षकों ने डीएलएड का नामंकन का अभी तक सत्यापन नहीं करवाया था, उन्हें 15 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है, हालांकि पहले यह तिथि वीरवार को समाप्त हो गई थी।

शिक्षकों को बड़ी राहत, NIOS ने बढ़ाई सत्यापन की तारीख

डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन के लिए नामांकन करवा चुके अप्रशिक्षित शिक्षकों का सत्यापन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ गई है। एनआईओएस ने सत्यापन की तारीख बढ़ाकर प्रदेश के 861 अप्रशिक्षित शिक्षकों को बड़ी राहत दी है।

3 साल पहले फर्जी सर्टिफिकेट से ली नौकरी, अब वापस करने होंगे 46 लाख रुपए

कुल्लू (पाल) :  फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाली महिला अध्यापिका पर शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई है। महिला की शिक्षा विभाग द्वारा सेवाएं पूर्ण रूप से समाप्त कर दी गई हैं।

सेना में खुली भर्ती के लिए 25 तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिसार। हिसार के सेना भर्ती कार्यालय में 10 जनवरी से हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवाओं के लिए खुली भर्ती होगी । सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

प्रिंसिपलों की लापरवाही से 861 शिक्षकों की नौकरी पर खतरा

ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला प्रिंसिपलों की लापरवाही से प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 861 अप्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन के लिए नामांकन करवा चुके इन शिक्षकों की निर्धारित तारीख तक स्कूल प्रिंसिपलों ने सत्यापन नहीं किया है।

861 शिक्षकों मिल गई राहत, वेरीफिकेशन की तारीख बढ़ी

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से पांचवी कक्षाओं को पढ़ा रहे सैंकड़ों अस्थाई शिक्षकों को एनआईओएस ने बड़ी राहत दी है। डीएलएड कोर्स करने के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की वेरीफिकेशन की तारीख को बढ़ा दिया है।

छात्रावास अधीक्षक व शिक्षक पदों पर निकली बम्‍पर भर्ती, जल्‍द करें आवेदन

छात्रावास अधीक्षक व शिक्षक पदों पर निकली बम्‍पर भर्ती, जल्‍द करें आवेदन
इंटरनेट डेस्‍क। कर्नाटक लोक सेवा आयोग बेंगलौर ने छात्रावास अधीक्षक, शिक्षक और अन्य पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्‍य उम्‍मीदवार जल्‍द अावेदन करें।

NCERT शिक्षक सहायक व कनिष्ठ परियोजना साथी के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Central Institute of Educational Technology ( CIET), National Council Of Educational Research And Training (NCERT) ने शिक्षकों के सहायक और कनिष्ठ परियोजना साथी के कुल 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

शिक्षा विभाग पर जांच में ढिलाई बरतने का आरोप

पुजा गुप्ता, आनी
आनी खंड की पलेही पंचायत के सीनियर सेकेंडरी स्कूल तांदी में स्कूल के अध्यापक की ओर से बोर्ड की अनुपूरक परीक्षा के प्रश्नपत्र खुद तैयार कर परीक्षा करवाने के मामले में शिक्षा विभाग जांच में ढिलाई बरत रहा है। इससे अभिभावकों में रोष है।

हर माह बच्चों से पूछा जाएगा शिक्षक का व्यवहार

हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
बच्चों से पर्स उठवाने के मामले में अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों को ये आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें हर माह स्कूल में आयोजित की जाने वाली बैठक में बच्चों से शिक्षकों के व्यवहार के बारे में पूछा जाएगा।

डीएलएड अनिवार्यता पर भड़के जेबीटी

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सुंदरनगर में हुई, इसमें संघ ने विद्या उपासकों पर डीएलएड करने की अनिवार्यता का विरोध किया।

NCERT शिक्षक सहायक व कनिष्ठ परियोजना साथी के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Central Institute of Educational Technology ( CIET), National Council Of Educational Research And Training (NCERT) ने शिक्षकों के सहायक और कनिष्ठ परियोजना साथी के कुल 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

HPU में अब बायोमीट्रिक मशीनों से नहीं लगेगी शिक्षकों व कर्मचारियों की हाजिरी, जानिए क्यों

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बायोमीट्रिक मशीनों से शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगेगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से हाजिरी लगाने के प्रस्ताव को फिलहाल वापस ले लिया है।

विभाग के आदेश पर भड़के शिक्षक

जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : प्राथमिक शिक्षक संघ नगरोटा बगवां की बैठक सोमवार को प्रधान अनिल भाटिया की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संघ के महासचिव भूपेंद्र जंबाल ने कहा कि शिक्षा विभाग ने स्कूल संबंधी आंकड़े ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं और ऐसा न करने पर स्कूल प्रभारी को दंडित करने की चेतावनी दी जा रही है।

सरकारों की प्राथमिकता में शिक्षा है कहाँ?

क्या हमारे समाज में शिक्षकों का दायित्व जानवरों की गिनती करना, मेले में ड्यूटी करना, प्याज की सरकार की तरफ से खरीदी करना और तो और शौचालय के लिए गड्ढे खुदवाने का कार्य ही बचा है।

UPTET news