हिमाचलविज्ञानअध्यापक संघ ने एसएसए आरएमएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर
घनश्याम से हमीरपुर दौरे के दौरान मुलाकात कर समस्याओं और योजनाओं की
विसंगतियों पर खुलकर मन की बात की।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
यहां प्राइवेट स्कूलों पर क्यों भारी हैं 'सरकारी'?
सरकारी स्कूलों में शिक्षण की बिगड़ती हालत किसी से छिपी नहीं है. यही वजह है कि प्राइवेट स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ रही है. मगर इसके ठीक विपरीत छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में प्राइवेट स्कूलों के नेटवर्क को तोड़ हुए कुछ सरकारी शिक्षक कमाल कर रहे हैं.
अब स्कूलों में अध्यापक नहीं करेंगे क्लर्की
राज्य ब्यूरो, शिमला : स्कूलों में अध्यापकों को अब केवल शिक्षा का ही
कार्य दिया जाएगा। प्रदेश शिक्षा विभाग ने शिक्षा के गिरते स्तर को पटरी पर
लाने के लिए शिक्षकों की क्लर्की करने को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
शिक्षा विभाग अधिकतर स्कूलों में गैर शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरप्लस
गैर शिक्षक स्टाफ को खाली पड़े पदों पर तैनात करेगा।
एसएमसी शिक्षकों को सताने लगा नौकरी जाने का डर
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल : जिला ऊना में पीरियड के आधार पर स्कूलों में
तैनात एसएमसी शिक्षकों की बैठक का आयोजन शनिवार को टाहलीवाल में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने की। बैठक में
शिक्षकों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। एसएमसी शिक्षकों को अपना
भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है जोकि आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानांतरित शिक्षक को कार्यभार मुक्त करने के आदेश
जागरण संवाददाता, मंडी : प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने एक स्थानांतरित
कर्मी को कार्यभार मुक्त करने के आदेश दिए हैं। ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष
वीके शर्मा ने मंडी सर्किट बेंच में याचिका की सुनवाई के दौरान प्रदेश
सरकार के प्रधान सचिव शिक्षा तथा अन्य को आदेश पारित किए हैं कि वह मंडी
जिला के राजकीय मिडिल स्कूल बह (पद्धर) में खाली पद पर शिक्षक की तैनाती
करें।
खतरे में पड़ गई चार हजार एसएमसी शिक्षकों की नौकरी
साल 2012 और 2014 में
नियुक्त किए गए करीब 4000 एसएमसी शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है।
नियमित शिक्षकों की नियुक्ति पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के तहत रखे
शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर
दी है।
एसएमसी शिक्षक भर्ती शिक्षकों से धोखा : चौहान
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष
वीरेंद्र चौहान ने एसएमसी शिक्षक भर्ती को गलत करार दिया है। साथ ही इसे
शिक्षकों के साथ धोखा करार दिया। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में
वीरेंद्र चौहान ने कहा कि को शिक्षा की गुणवत्ता व शिक्षक हित के उन
मुद्दों पर वार्तालाप हुआ जो संघ लंबे समय से लंबित मानता है, जो मांग पत्र
के माध्यम से मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा व वित्त निदेशक
प्रारंभिक शिक्षा को सौंपे गए।
शिक्षकों को मिल सकती है राहत, वेतन कटौती पर अफसरों से बात करेंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला हिमाचल में पीजीटी और टीजीटी का वेतन कटौती मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार को हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की नई कार्यकारिणी ने ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात कर पुराने आदेशों के तहत हो रही पे फिक्सेशन का विरोध किया।
कैसे दें बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट
संवाद सहयोगी, ऊना : प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग से पांच वर्ष में
बोर्ड की परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों के नाम की
रिपोर्ट मांगी है। बावजूद इसके अभी तक विभाग के पास नाममात्र नाम पहुंचे
हैं। पांच साल के बेहतर परिणामों की शर्त उनके आड़े आ रही है। वहीं तबादला
हुए शिक्षकों के लिए डाटा जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों
के साथ ही विभाग के लिए भी दिक्कत पैदा हो गई है।
शिक्षक, पीईटी, जूनियर क्लर्क कम डीईओ के कई पदों पर वैकेंसी : अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2016
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, क्योंझर ने शिक्षक, पीईटी, जूनियर क्लर्क कम डीईओ, प्यून, साइंस अटेंडेंट एवं नाईटमैन कम स्वीपर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार दिए गए प्रारूप के तहत 22 सितम्बर 2016 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
पीटीए शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई सैलरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला हिमाचल के पीटीए शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने इनकी सैलरी बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने पीटीए शिक्षकों के मानदेय में 1400 रुपये से लेकर 2700 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
सीबीएसई में बदलाव के लिए सीबीएसई ने शुरू किया सर्वे
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नौंवी व दसवीं में लागू समग्र सतत मूल्यांकन (सीसीई) में बदलाव करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
फिर शुरू हुआ चिटों पर भर्तियों का दौर : भाजपा
शिमला: हिमाचल में चिटों पर भर्तियों का दौर पुन:
प्रारंभ हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और भाजपा
प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जारी बयान में प्रदेश सरकार पर यह आरोप
लगाया है।
टीचर की नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए मौका, यहां है 2090 पदों की भर्ती
शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी ढूंढ रहे और कई सालों से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। नवोदय विद्यालय समिति ने दो हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली है।
विवाद के बाद एक मंच पर एकत्रित हुए शिक्षक
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : राजकीय प्राथमिक शिक्षा संघ जिला शिमला की
बैठक एक वर्ष के बाद रविवार को पंचायत समिति सभागार में हुई। इसमें संघ के
प्रदेशाध्यक्ष गुरमेल सिंह बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान
संघ के पीटीएफ अध्यक्ष गंगा राम, सचिव यशवंत मिटा, महा लेखाकार मदन मनसेईक,
कोषाध्यक्ष मान सिंह मेहता और रामपुर क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी भी
मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग के खिलाफ कपड़े उतार कर किया विरोध
शिमला: प्रदेश सरकार चाहे शिक्षा में सुधार की व
आधुनिक शिक्षा देने की बात करे लेकिन शिक्षा के नाम पर प्रदेश के सिरमौर
जिला में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सिरमौर जिला के शिलाई
क्षेत्र के पाब प्राइमरी स्कूल में पिछले 9 वर्षों से एक भी अध्यापक तैनात
नहीं है।
विभाग ने सम्मेलन को तैनात किए शिक्षक
जागरण संवाददाता, ऊना : बाल कांग्रेस सम्मेलन के लिए शिक्षा विभाग ने
कमर कस ली है। इस सितंबर और अक्टूबर जिले के चारों उपमंडल में एक-एक
सम्मेलनन होगा। इसमें उपमंडल स्तर के स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
इसके बाद जिलास्तरीय सम्मेलन करवाया जाएगा। उपमंडल कार्यक्रमों को लेकर
विभाग ने शिक्षकों की तैनाती कर दी है, जोकि इसके आयोजन में सहयोग करेंगे।
शिक्षा विभाग ने बदल दिए बैचवाइज भर्ती के मायने
शिमला: बैचवाइज हो रही शास्त्री प्रक्रिया में शिक्षा
विभाग कानूनों का कुछ इस तरह पालन कर रहा है कि बैचवाइज में वरिष्ठता के
आधार पर योग्य लोगों को नजरअंदाज किया जा सके। नए आर.एंड पी. रूल्स के
हिसाब से मूल प्रमाण पत्र को अर्हता का आधार माना गया था।
Subscribe to:
Comments (Atom)