हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
प्रदेश में पैट, पैरा और पीटीए जैसे अस्थायी शिक्षकों की पक्की नियुक्ति की
राह थोड़ी आसान हुई है। सुप्रीमकोर्ट में चल रहे पंकज कुमार बनाम प्रदेश
सरकार केस के राज्य सरकार इन अस्थायी शिक्षकों के भविष्य पर कोई फैसला नहीं
ले पा रही थी। सोमवार को याचिकाकर्ता पंकज कुमार ने सरकार के खिलाफ दायर
यह केस वापस ले लिया है। पीटीए अनुबंध शिक्षक संघ के अध्यक्ष बोबिल ठाकुर
ने इसकी पुष्टि की है।
Himachal2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Himachal Pradesh.
Important Posts
Advertisement
अध्यापक संघों ने किया स्थानांतरण नीति का विरोध
संवाद सूत्र, घुमारवीं : बिलासपुर जिला के शिक्षक संगठनों की बैठक
विश्रामगृह घुमारवीं में हुई। बैठक में सरकार द्वारा प्रस्तावित स्थानांतरण
नीति ा विरोध किया गया। सभी संघों के पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानांतरण
नीति केवल शिक्षक वर्ग के लिए ही क्यों बनाई जा रही है। उन्होंने सभी
कर्मचारी वर्ग के लिए स्थानांतरण नीति बनाने का सुझाव दिया।
HPTET 2018 : हिमाचल प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 अधिसूचना, पात्रता और पाठ्यक्रम से जुडी जानकारी
HPTET 2018 सरकारी नौकरी
पाने के इच्छुक और सरकारी अध्यापक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कुछ
ऐसी जानकारी साझा कर रहे हैं जिनके जरिये आप जान पाएंगे की अध्यापक बनने के
लिए जरुरी परीक्षा के क्या मापदंड है। हम आपको बताने जा रहे है हिमाचल
प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पैटर्न, पाठ्यक्रम, परीक्षा पत्र,
विषयों, सूचनाएं और ऑनलाइन तैयारी आदि की जानकारी।
PTA शिक्षकों को बड़ी राहत, सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज किया केस
शिमला: प्रदेश के
पी.टी.ए, पैरा और पैट शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। अपीलकर्ताओं ने
सर्वोच्च न्यायालय से केस वापस ले लिया है। इसी के साथ सर्वोच्च न्यायालय
ने भी इस केस को खारिज कर दिया है। हिमाचल प्रदेश पी.टी.ए. शिक्षक संघर्ष
मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पटियाल ने कहा है कि सर्वोच्च
न्यायालय में पी.टी.ए अध्यापकों की सेवाओं के विरुद्ध एस.एल.पी.1426/2015,
सी.ए. 2812/2017 पंकज कुमार वर्सिज हिमाचल सरकार मामला अधिकारिक तौर पर
समाप्त हो गया है।
CTET: विशेष शिक्षकों के लिए सीटेट जरूरी नहीं
Central Teacher Eligibility Test: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की अनिवार्यता से सरकारी स्कूलों में दिव्यांगों को पढ़ाने वाले विशेष शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए राज्य आयुक्त की अदालत ने दिल्ली सरकार और निगम स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीटेट की अनिवार्यता समाप्त करने के आदेश दिए हैं।
सरकारी भर्तियों पर वक़्त की पाबंदी क्यों नहीं?
नौकरी सीरीज़ का 28वां अंक आ गया है. जहां परीक्षाएं हो रही है वहां धांधली और लीक की ख़बरें गुलज़ार हैं और जहां परीक्षा हो चुकी है वहां जांच की मांग और ज्वाइनिंग की तारीख की मांग हो रही है.
लाईब्रेरी का काम देने से भड़के पीजीटी आईपी
हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
प्रदेश में पीजीटी आईपी शिक्षकों को लाईब्रेरियन का काम भी सौंप दिया है। अब ये शिक्षक बच्चों को पढ़ाए या फिर स्कूलों में लाईब्रेरियों का काम देखें। इसे लेकर शिक्षक भड़क गए हैं। प्रदेश अनुबंध शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने इसे लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष आवाज़ उठाई है।
प्रदेश में पीजीटी आईपी शिक्षकों को लाईब्रेरियन का काम भी सौंप दिया है। अब ये शिक्षक बच्चों को पढ़ाए या फिर स्कूलों में लाईब्रेरियों का काम देखें। इसे लेकर शिक्षक भड़क गए हैं। प्रदेश अनुबंध शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने इसे लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष आवाज़ उठाई है।
स्थानांतरण एक्ट की जगह तबादला नीति बनाए सरकार
संवाद सहयोगी, मंडी : प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए बनाए जा रहे
स्थानांतरण एक्ट का शिक्षक संघों ने विरोध किया है। राजकीय अध्यापक संघ के
प्रदेश महासचिव नरेश महाजन ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार स्थानांतरण एक्ट
बनाती है तो उसे सभी विभागों पर लागू किया जाए न की शिक्षकों पर।
असम में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी 49 हजार
गुवाहाटी असम में डायरेक्टरेट ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन ने अध्यापक के पदों पर 4120 भर्तियां निकाली है। योग्य अभ्यार्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
अब पैट शिक्षकों को मानदेय में दी गई वृद्धि की रिकवरी करेगी सरकार
धर्मशाला। शिक्षा विभाग ने पैट शिक्षकों को
मानदेय में दी गई वृद्धि की रिकवरी शुरू कर दी है। इस दौरान विभाग ने सभी
जिलों को आदेश जारी कर पैट शिक्षकों से यह रिकवरी करने को कहा है। चम्बा,
कांगड़ा, शिमला और मंडी के कुछेक ब्लॉकों में विभाग ने उक्त शिक्षकों के
मानदेय में यह वृद्धि दी थी। इस दौरान शिक्षकों से 3225 रुपए की रिकवरी
होगी।
भाजपा विधायक ने सदन में बताया बैकडोर भर्ती, बाहर मुख्यमंत्री बोले-पॉलिसी बनाएंगे
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) आधार पर हुई भर्तियों को लेकर कन्फ्यूजन
बना हुआ है। सदन के भीतर भाजपा विधायक ने इस भर्ती को बैकडोर भर्ती बताया।
वहीं सदन के बाहर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने इन शिक्षकों के
सेवाकाल को एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को
पॉलिसी बनाने का भी आश्वासन दिया।
कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिला सरकारी अवकाश का पैसा
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को
कंप्यूटर का ज्ञान दे रहे शिक्षकों ने नाइलिट कंपनी पर सरकारी अवकाश और
गर्मियों व सर्दियों की छुट्टियों के पैसे न देने का आरोप लगाया है।
SMC अध्यापकों का कार्यकाल 1 साल बढ़ाया
हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से पीरियड आधार पर रखे गए 2630 SMC शिक्षकों को जयराम सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने इनका एक साल कार्यकाल बढ़ा दिया है। साथ ही एसएमसी शिक्षकों के लिए सरकार ने स्थायी नीति बनाने का आश्वासन भी दे दिया।
पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से पीरियड आधार पर रखे गए 2630 SMC शिक्षकों को जयराम सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने इनका एक साल कार्यकाल बढ़ा दिया है। साथ ही एसएमसी शिक्षकों के लिए सरकार ने स्थायी नीति बनाने का आश्वासन भी दे दिया।
BJP ने चहेतों को नौकरियां दिलाने को बनाई पॉलिसी
कांगड़ा: नगर परिषद मैदान
कांगड़ा में बेरोजगार संघ की मीटिंग उपाध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में
मंगलवार को की गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा चोर दरवाजे से
हुई एस.एम.सी., पी.टी.ए., सी.एंड वी., ऑर्ट एंड क्रॉफ्ट आदि भर्तियों को
कांट्रैक्ट नीति पर लाने की पॉलिसी की कड़ी निंदा की गई।
10 साल बाद किया जाए निजी स्कूलों का नवीनीकरण
अमर उजाला ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल बोर्ड से मान्यता प्राप्त राज्य निजी
स्कूल संघ ने शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा विस अध्यक्ष राजीव
बिंदल को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ ने निजी स्कूलों पेश आ
रही समस्याओं को सीएम के समक्ष रखा और उचित कार्रवाई अमल पर लाने की गुहार
लगाई। सीएम ने जायज मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
सीसीटीवी कैमरों में हो रही परीक्षाओं की डाईट ने की प्रशंसा
भोटा(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोटा में शिक्षण अधिगम निर्माण में
किए जा रहे अभिनव प्रयासों की बुधवार को डाईट हमीरपुर ने पड़ताल कर सराहना
पत्र केंद्रीय मुख्य शिक्षक संदीप कुमार को भेंट किया।
दहशत भरे Viral Video मामले पर शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान, शिक्षक को मिली ये सजा
नाहन: हाल ही में जिला के शिलाई क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्र को एक जंगली बूटी से डराने के वायरल हुए दहशत भरे वीडियो पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है।
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को जारी किए आदेश, PAT शिक्षकों की मानदेय वृद्धि की रिकवरी शुरू
शिमला : शिक्षा विभाग ने पैट शिक्षकों को मानदेय में दी
गई वृद्धि की रिकवरी शुरू कर दी है। इस दौरान विभाग ने सभी जिलों को आदेश
जारी कर पैट शिक्षकों से यह रिकवरी करने को कहा है। चम्बा, कांगड़ा, शिमला
और मंडी के कुछेक ब्लाकों में विभाग ने उक्त शिक्षकों को मानदेय में यह
वृद्धि दी थी।
एसएससी के माध्यम से होगी शिक्षकों की भर्ती
राज्य ब्यूरो, शिमला : शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधानसभा परिसर
में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) शिक्षकों से कहा कि शिक्षकों की भर्ती कई
तरीकों से हो रही है। इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब
शिक्षकों की भर्ती लोक सेवा आयोग (एसएससी) के माध्यम से करवाई जाएगी। इस
संबंध में योजना तैयार की जा रही है।
MPSC recruitment 2018 - असिस्टेंट प्रोफेसर के 2968 पदों पर भर्ती , करें आवेदन
MPSC recruitment 2018 - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPSC ) ने उच्च शिक्षा विभाग, इंदौर के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 2968 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।
Subscribe to:
Comments (Atom)